फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर चाहते हैं कि धन-धान्य से भरा रहें आपका घर तो रविवार के दिन करें ये उपाय

Sun, 13 Dec 2020 07:24 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धन प्राप्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने और समाज में रहन-सहन के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए धन की आवश्यकता होती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहें। लोग धन प्राप्ति के लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयास करते हैं। ज्योतिष कहता है कि धन प्राप्ति के लिए आपके भाग्य का साथ होना बहुत आवश्यक होती है। कर्म फल के साथ भाग्य फल भी अच्छा होने पर आपको किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। ज्योतिष में रविवार के लिए बहुत सारे ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपके घर में धन की आवक अच्छी होती है और बरकत भी बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं उपाय....
विज्ञापन

2 of 6
पीपल के नीचे चौमुखी दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का बना हुआ सरसों का तेल का चौमुखा दीपक जलाएं और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना करें। माना जाता है कि यह उपाय प्रत्येक रविवार को करने से आपके घर में सुख संपत्ति घर में आने लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
घर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
रविवार के दिन प्रातः और संध्या के समय शुद्ध गाय के घी का दीपक घर में जलाना चाहिए। माना जाता है कि यह उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है और घर में धन-धान्य की बरकत होती है। 

4 of 6
शिव मंदिर में रूद्राक्ष चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपको या परिवार के किसी सदस्य को धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्ल पक्ष के रविवार के दिन किसी प्राचीन शिव मंदिर में जाकर प्रातःकाल के समय गौरी शंकर रुद्राक्ष चढ़ाएं। यह उपाय बहुत कारगर माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके और परिवार के सदस्यों की धन संबंधित परेशानी दूर होने लगती हैं साथ ही घर में पैसे की आवक भी बनती है। 
विज्ञापन

5 of 6
धन प्राप्ति के लिए झाड़ू का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप तंत्र में विश्वास रखते है तो यह उपाय कर सकते हैं किसी रविवार के दिन तीन नई झाड़ू खरीदकर अपने घर ले आएं। दूसरे दिन जल्दी उठें और स्नानदि करने के पश्चात किसी देवी मंदिर में चुपचाप झाड़ू रखकर आ जाएं। लेकिन ध्यान रहे की ये कार्य करते समय आपके ऊपर किसी की नजर न पड़े न ही कोई आपको टोके। माना जाता है कि अगर कोई टोक देता है तो आपको लाभ प्राप्त नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप अपनी कोई मनोकामना की पूर्ति करना चाहते हैं तो रविवार को वट (बरगद) के वृक्ष का एक पत्ता लेकर उस पर अपनी मनोकामना लिखें और किसी पवित्र नदी में बहा दें। माना जाता है कि यह उपाय करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें