फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार के उपाय और महत्व: सुख-समृद्धि के पाने के लिए गुरुवार को क्या करें और क्या न करें

Thu, 24 Jun 2021 12:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुरुवार के उपाय और महत्व
ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह से संबंध रखता है। पीपल, पीला रंग, सोना, हल्दी, चने की दाल, पीले फूल, केसर, गुरु, पिता, वृद्ध पुरोहित, विद्या और पूजा-पाठ यह सब बृहस्पति के प्रतीक माने गए हैं। देवगुरु बृहस्पति यदि प्रसन्न हों तो किसी भी जातक को ज्ञान, बुद्धि, सौभाग्य, संतान एवं धन-धान्य आदि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता के लिए कुछ ऐसे काम हैं, जो गुरुवार के दिन नहीं करने चाहिए। अन्यथा अनुकूल गुरु भी प्रतिकूल प्रभाव देता है और कुछ उपाय ऐसे हैं जिनको करने से गुरु ग्रह प्रसन्न होकर जीवन के समस्त सुख प्रदान करते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा-व्रत
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति आती है। यदि बहुत मेहनत करने के बावजूद आपको कार्यों में सफलता न मिल रही हो और आर्थिक कष्टों ने आपको घेर रखा हो तो भगवान विष्णु को प्रसन्न करने करने और बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए इस दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें एवं वृहस्पतिवार का व्रत करके भगवान विष्णु की पूजा करें। श्रद्धा से यह उपाय करने पर निश्चित रूप से बाधाएं दूर होंगी और धीरे-धीरे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
केले के वृक्ष का पूजन करें
इस दिन व्रत या पूजा करने वाले लोगों को केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है।केले के वृक्ष की जड़ में हल्दी मिश्रित जल अर्पित करके गुड़ व चने की दाल का भोग लगाएं एवं स्वयं के माथे पर हल्दी का तिलक भी करें। भगवान की प्रसन्नता के लिए घी का दीपक प्रज्वलित करें। व्रत किया है तो विष्णु जी की कथा का पाठ अवश्य करें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दान
पीला रंग धारण करें
गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए सुबह के समय स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ पीले रंग के वस्त्र धारण करें,ऐसा करने से गुरु ग्रह प्रबल होता है। इस दिन लाल या काले वस्त्र भूलकर भी धारण न करें।

ये दान करें
चने की दाल,गुड़, हल्दी, पीली मिठाई, मक्के का आटा, मुनक्का, पीले फल व फूल जैसी पीली चीजों का गुरुवार के दिन दान करने से जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।

4 of 5
मंत्र जप से होगा फायदा
इस दिन शांत मन से विष्णु जी के मंत्रों का उच्चारण करें ऐसा करने से प्रभु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और घर की नकारात्मकता दूर होकर सुख-शांति का वास होता है। 
मंत्र-
शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम   शुभांगम।
लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म ।
वन्दे विष्णुम  भवभयहरं सर्व लोकैकनाथम।।

एवं 'ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय' की एक माला अवश्य करें,ऐसा करने से देवगुरु वृहस्पति की कृपा बनी रहती है,सारे दुःख दूर होते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jupiter
इस दिन क्या नहीं करें
  • वास्तु के अनुसार माना जाता है कि हमारे घर की दिशा ईशान कोण जिसका गुरु बृहस्पति ग्रह होता है साथ ही इस दिशा का संबंध परिवार के बच्चों, शिक्षा और धर्म का होता है,अतः भूलकर भी इस दिशा को गंदी न रखें,अन्यथा आर्थिक,मानसिक हानि हो सकती है।
  • पिता, गुरु और साधु-संत देवगुरु बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करते हैं, कभी भी इनका अपमान न करें। 
  • महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए, मान्यता है कि इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है। 
  • इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए ऐसा करने से गुरु ग्रह अशुभ फल देते हैं एवं घर में दरिद्रता आती है। 
  • इस दिन पुरुषों को दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए इससे गुरु कमजोर होता है और जीवन में बाधाएं आती हैं। 
  • घर में कपड़े धोने,धोबी को कपड़े देने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि के शुभ प्रभाव में कमी आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें