सनातन धर्म में हर देवी-देवता को एक अलग स्थान और कार्य सौंपा गया है। इसी तरह से श्री हरि भगवान विष्णु की अर्धांगिनी मां लक्ष्मी को धन-वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। जिस व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है, उनके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है। ऐसे घरों में रुपए पैसों की कोई कमी नहीं होती है तो वहीं जिस स्थान से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं, वहां धन की किल्लत हमेशा बनी रहती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। मां लक्ष्मी का संबंध सीधा धन से होता है इसलिए धन को लेकर विशेष सावाधानी बरतनी चाहिए। यदि आप पैसे रखते या फिर गिनते समय कुछ गलतियां करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। जिसकी वजह से आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि पैसे गिनते और रखते समय किना बातों का ध्यान रखना चाहिए।