वृश्चिक
इस राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल ही है। मंगल ग्रह के कारण इस राशि के जातक निडर और साहसी होते हैं। वृश्चिक राशि वाले किसी भी कार्य को बिना डरे करते हैं, और कार्य में जोखिम लेने से नहीं घबराते हैं, इसी कारण ये सफल होते हैं। ये अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। हर कार्य को मेहनत के साथ पूर्ण करके ही दम लेते हैं।