हनुमानजी
हनुमान जी का जाप
शत्रुओं और कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा पाने के लिए भगवान हनुमान की पूजा करना बहुत ही शुभफलदायी रहता है। यदि आप मुकदमें से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रातः स्नान करने के बाद एक तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें रोली मिलाएं और सूर्य को अर्घ्य देते हुए नौ बार ॐ आदित्य नम: मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद उस जल को तिलक की तरह अपने माथे पर लगा लें। अब उसी स्थान पर आसन बिछाकर भगवान हनुमान का ध्यान करते हुए इन पंक्तियों का तीन माला जाप करें।
''दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हारे तेते''
इस कार्य को आपको लगातार 27 दिनों तक बिना नियम तोड़े सच्चे हृदय से करना है। इस उपाय को करते समय एक बात ध्यान रखें कि ईश्वर केवल उनके ही साथ रहता है जो किसी का अहित नहीं चाहते हैं।