ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं। ये सभी ग्रह अपनी प्रकृति के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जब ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है या फिर ग्रह एक दूसरे के साथ मिलकर कोई अशुभ योग बनाते हैं तो उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है, इसलिए लोग ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आपको रसोई में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं, जिनका उपयोग ग्रहों को अनुकूल बनाने में किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे रसोई घर में रखी चीजों से ग्रह दोष के बुरे प्रभावों से मुक्ति पाई जा सकती है।