फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मुट्ठी उड़द के ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत, धन से भर जाएगा घर

Sat, 30 Jan 2021 07:42 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उड़द के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आज के समय में पैसा कमाने के लिए इंसान दिन और रात कड़ी मेहतन करता है। फिर भी देखने में आता है कि कुछ लोगों को अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है। बनते कार्य भी बिगड़ जाते हैं आर्थिक परेशानियां बनी  रहती हैं। कहा जाता है कि कर्म फल के साथ भाग्य का अच्छा होना भी आवश्यक होता है। यदि भाग्य अच्छा हो तो व्यक्ति कम प्रयास में भी बहुत जल्दी सफलता प्राप्त कर लेता हैं तो वहीं भाग्य के साथ न होने पर जीवन में एक के बाद एक बाधाएं लगी रहती हैं। बहुत पहले से कुछ उपाय प्रचलन में हैं, जिनको करके आप भी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आज जानेंगे उड़द के कुछ ऐसे ही उपाय के बारे में जिनको करने से चमक सकती है आपकी किस्मत

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
यदि आपके पास पैसे आते हैं और फालतू खर्च हो जाते हैं यानि की अगर आपके पास पैसे टिकते नहीं हैं तो किसी शनिवार के दिन काली उड़द की दाल को भीगोकर पीस लें और उसके पकौड़े बनाकर काले कुत्ते को खिलाएं। माना जाता है कि इससे विपदाएं और बाधाएं टल जाती हैं। धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलकर धन में वृद्धि होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
यदि आप चाहते हैं कि आपके पास प्रचुर मात्रा में धन बना रहे और आपके धन की वृद्धि होती रहे तो शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, थोड़ा सा दही और एक चुटकी सिंदूर लेकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। इस उपाय को किसी शनिवार से शुरू करके लगातार पांच शनिवार तक करें। धन वृद्धि के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। 

 

4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
यदि आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं तो इसके लिए 300 ग्राम काली उड़द की दाल लेकर उसके आटे की तरह पीस लें। इस आटे की रोटियां बनाकर किसी काले कपड़े में बांधकर शनि मंदिर में रख आएं। माना जाता है कि इससे आपकी बेरोजगारी की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही आपको मनचाही नौकरी भी प्राप्त करने में सफलता मिलती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यापार में सफलता पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Demo
यदि आप व्यापार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो के रविवार के दिन एक मुट्ठी काले उड़द की दाल लेकर महालक्ष्मी जी के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें। जाप पूरा हो जाने के बाद एक लाल कपड़े में श्री यंत्र के साथ दाल रखकर पोटली बना लें। इस पोटली को शुक्रवार के दिन दुकान या कार्यालय में रख दें। नियमित रूप से धूप-दीप दिखाकर इसकी पूजा करें। व्यापार वृद्धि के लिए यह उपाय बहुत असरकारक माना गया है। माना जाता है कि यह उपाय करने से कुछ ही दिनों में व्यापार बहुत अच्छा चलने लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें