फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan June 2021 Effects: इस राशि-नक्षत्र में लग रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें प्रभाव

Sat, 05 Jun 2021 07:29 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan June 2021 Effects: 10 जून ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। महत्वपूर्ण बात ये है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा जो शाम 06:41 बजे समाप्त होगा। इस सूर्यग्रहण को उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जाएगा। इस सूर्यग्रहण को खंडग्रास, रिंग फिंगर और वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जा रहा है। भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण काल में सूतक का विचार किया जाता है। इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं, पूजा पाठ एवं अन्य प्रकार के मंगल अनुष्ठान रुक जाते हैं। 

इस राशि नक्षत्र में लग रहा है सूर्यग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु ग्रह के कारण ग्रहण लगता है, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण वृष राशि में लग रहा है, जो शुक्र ग्रह की राशि है। ये सूर्यग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा और इस नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण वृष राशि के साथ साथ अन्य चार राशियों को परेशान कर सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव-
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृष राशि
आपकी राशि में ग्रहण लग रहा है। इस अवधि में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने करियर और सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। बचत कर पाना मुश्किल होगा। किसी भी दीर्घावधि में निवेश न करें।  

विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि
इस अवधि में आपको व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए हानि का सौदा हो सकता है। ग्रहण के प्रभाव से आपको अकस्मात लाभ या हानि हो सकती है। किसी भी तरह के अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों से बचें और आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतें।

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि
आपकी सेहत पर ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है। हड्डियों और आंखों में किसी तरह की शिकायत हो सकती है। व्यापार में घाटा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ग्रहण के प्रभाव से आप धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे। अचानक से धनलाभ के योग बन रहे हैं। कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। किसी का अहित न करें और सभी से प्रेम से बोलें।
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि
गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। घर से बाहर न निकलें। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। व्यापार में भी घाटा हो सकता है। इस अवधि में जीवनसाथी का ध्यान रखें और जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला न लें। तनाव और कलह की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। मन की शांति के लिए परोपकार का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि
इस अवधि में आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार जरूर करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। यदि आप जॉब में परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं इस दौरान न बदलें। ग्रहण के दौरान युवाओं का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें