फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापस आने पर करेंगे ये कार्य तो आपके साथ आएगा सौभाग्य

Fri, 04 Jun 2021 07:18 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर में यदि सुख शांति और समृद्धि बनी रहे तो किसी व्यक्ति के लिए उससे ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं होती है। हर व्यक्ति यही चाहता है कि घर में हमेशा आनंद, प्रेम और धन-धान्य बना रहे, परंतु हर समय परिस्थिति एक जैसी नहीं रहती है कई बार जीवन में समस्याएं भी आने लगती हैं। यदि कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब हम बाहर जाते हैं और वापस आते हैं तब यदि कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपके घर में सौभाग्य आने लगता है। इन आदतों को कभी-कभी बाहर जाने वालों को ही नहीं बल्कि खासतौर पर रोज काम के लिए जाने वाले लोगों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने पर आपके घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है जिससे आपकी समस्याएं दूर होती हैं और भाग्य जाग्रत होता है। जानते हैं कि घर वापस आने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
घर में आने पर पहले मुंह और हाथ-पैर धोने चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Image Source: File Photo
घर में घुसने से पहले करें ये काम
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि जब वे बाहर से या फिर अपने काम से जब वापस आते हैं तो सीधे घर में चले जाते हैं और बिस्तर या सोफे आदि पर बैठ जाते हैं। यह आदत न केवल स्वास्थ्य के लिए खराब होती है बल्कि इससे आपके जीवन में समस्याएं भी आ सकती हैं, इसलिए प्रतिदिन घर में आने के बाद सबसे पहले अपने हाथ-पैर व मुंह को अच्छे से धोना चाहिए। इससे आपके शरीर पर लगे हुए किटाणु और गंदगी तो साफ होते ही हैं साथ बाहर से आई नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आप सकारात्मकता एवं सौभाग्य साथ घर में प्रवेश करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सबसे पहले भगवान को प्रणाम करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : prayer
घर आने पर करें भगवान के दर्शन
यदि आप कहीं बाहर से वापस आ रहे हैं तो यदि रास्ते में कोई धार्मिक स्थल पड़े तो उसके दर्शन अवश्य करने चाहिए। इसके साथ ही घर में आकर सबसे पहले अपने इष्ट को प्रणाम करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके ऊपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और आपके जीवन की समस्याएं दूर होकर भाग्य जाग्रत होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
घर वापस आएं तो साथ में कुछ अवश्य लेकर आएं
ज्यादातर लोग जब अपने काम से वापस लौटते हैं तो खाली हाथ ही घर में आ जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए यदि आप शाम को घर वापस आएं तो घर में कुछ खाने के लिए अवश्य लेकर आना चाहिए। यदि ये खाने की चीजें सात्विक हो तो और भी अच्छा होता है सबसे पहले जो भी खाने की चीज लाएं हैं उसमे से कुछ भगवान के लिए अर्पित करें और उसके बाद घर के बुजुर्गों को और बच्चों को दें। इससे आपके ऊपर देवताओं का आशीर्वाद तो बना ही रहता है साथ ही माना जाता है कि जिस घर में बुजुर्ग और बच्चे खुश रहते हैं वहां पर हमेशा सौभाग्य का वास होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें