फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020 : 21 जून को सूर्य ग्रहण पर कई तरह के संयोग, कुछ ऐसा दिखेगा इस दिन सूर्य

Mon, 15 Jun 2020 09:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सूर्य ग्रहण2020: यह इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा।
21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 5 जून को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगा था। जहां खगोलीय घटना के रूप में ग्रहण का विशेष महत्व है वहीं ज्योतिष नजरिए से 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। दुनिया में चल रही कोरोना महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और कई देशों के बीच तनाव की स्थिति में यह सूर्य ग्रहण लग रहा है।  सूर्य ग्रहण एक साथ कई तरह के संयोग लेकर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
surya grahan
- 21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य कर्क रेखा के एकदम ठीक ऊपर आएगा।
- 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। ऐसा संयोग दूसरी बार बना है जब साल के सबसे बड़े दिन पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 19 साल पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था।
- 21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन रविवार का पड़ रहा है और शास्त्रों में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है।
- सूर्य ग्रहण के दिन सभी 9 ग्रहों में से 6 ग्रह वक्री चाल में रहेंगे। वक्री चाल को उल्टी चाल कहा जाता है इसमें ग्रह उल्टी दिशा में चलते हैं।

विज्ञापन

3 of 8
surya grahan
कब लगता है सूर्य ग्रहण 
जब सूर्य और पृथ्वी की बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो उस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 21 जून को सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा ऐसी स्थिति में आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा।
 

4 of 8
solar eclipse
सूर्य ग्रहण पर रिंग ऑफ फायर
यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देगा। जिसमें सूर्य आसमान में कंगन की तरह दिखाई देगा।
विज्ञापन

5 of 8
solar eclipse
ग्रहण पर 6 ग्रह रहेंगे वक्री
धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इसमें राहु सूर्य को ग्रास कर लेता है। ऐसी स्थिति में सूर्य कष्ट में रहते हैं। 21 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण में एक साथ 6 ग्रह वक्री रहेंगे। इस दिन बुध, गुरु, शुक्र, शनि और  राहु-केतु वक्री रहेंगे। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण खास रहेगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
Solar Eclipse
यह ग्रहण देश और विदेश के लिहाज से अशुभ रहने वाला है। ग्रहण पर मंगल की दृष्टि पड़ने से देश में विपदाएं और नकारात्मकता हावी रहेगी। 
 
विज्ञापन

7 of 8
सूर्यग्रहण
21 जून को सूर्य ग्रहण कब होगा
रविवार, 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। ऐसे में सूतक का समय 20 जून की रात 10 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और ग्रहण की सामाप्ति पर खत्म होगा। 
 
विज्ञापन

8 of 8
सूर्य ग्रहण
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण भारत समेत एशिया और अफ्रीका के कई देशों में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें