फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020: 21 जून को सूर्य ग्रहण दिखेगा रिंग ऑफ फायर के रूप में, जानिए राशियों पर असर

Sat, 13 Jun 2020 04:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य ग्रहण 2020: 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा।
21 जून को सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। यह इस महीने का दूसरा ग्रहण है इसके पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था। 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा। ग्रहण का ज्योतिष और खगोल शास्त्र दोनों में महत्व है। यह सूर्य ग्रहण 21 जून की सुबह 10 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की पूरी अवधि लगभग 3 घंटे की रहेगी। सूर्य ग्रहण वलयकार का होगा जिसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं। इसमें सूर्य आसमान में एक अंगूठी के आकार की तरह दिखेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
solar eclipse
21 जून को सूर्य ग्रहण के समय एक साथ 6 ग्रह वक्री चाल में होंगे। इन ग्रहों में शनि, गुरु, शुक्र, बुध और राहु-केतु होंगे। वक्री चाल को ग्रहों की उल्टी चाल कहते हैं।
Surya Grahan 2020: जानें सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या न करें
विज्ञापन

3 of 6
Solar Eclipse
30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहण है जिसमें पहला 5 जून को चंद्र ग्रहण हो चुका है। दूसरा 21 जून को सूर्यग्रहण और 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेगा।



Surya Grahan 2020: इन सात राशियों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है सूर्य ग्रहण

4 of 6
सूर्य ग्रहण
21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण सुबह 10 बजकर13 मिनट से शुरू हो जायेगा।

Surya Grahan 2020 : सूर्य ग्रहण पर 6 ग्रहों की वक्री चाल से आपदाओं के बढ़ने का संकेत
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य ग्रहण
इस सूर्य ग्रहण में सूतक प्रभावी रहेगा। सूर्य ग्रहण पर ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। वहीं चंद्रग्रहण में ग्रहण 5 घंटे पहले लगता है। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूतक 20 जून की रात 10 बजकर 5 मिनट से आरंभ होकर ग्रहण के समाप्ति तक रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्य ग्रहण
राशियों पर असर

शुभ- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या
अशुभ- वृषभ, कर्क, वृश्चिक, कुंभ
मिलाजुला- तुला, मकर, मीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें