Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते है। इस भाव से आपके कार्य स्थल का विचार किया जाता है। सूर्य का गोचर अब आपके दूसरे भाव में होगा। इस भाव से कुटुंब, वाणी और संचित धन का विचार किया जाता है। सूर्य की दृष्टि अब आपके अष्टम भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से, आपकी वाणी में एक अलग प्रकार का प्रभाव आ जाएगा जिससे की आप बड़ी मीटिंग्स में सफलता हासिल करेंगे। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। तंत्र मंत्र में आपकी रूचि बढ़ सकती है।