फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2021: आज से एक माह तक इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ समय, हो जाएं सावधान

Fri, 14 May 2021 01:06 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य का वृष राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजा सूर्य देव आज रात करीब 11 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 जून 2021 की सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक स्थित रहेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से जहां कुछ राशियों को फायदा होगा तो वहीं ऐसी पांच राशियां हैं जिनपर गोचर का प्रभाव नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ये राशियां इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ राशि
इस गोचर के प्रभाव से वृष राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि अन्य मामलों में आपको लाभ की भी प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रणनीतियों को गोपनीय रखें। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि
गोचर के प्रभाव से आर्थिक हानि की संभावना है। इस अवधि में अधिक व्यय से आर्थिक तंगी भी आ सकती है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। पारिवारिक कलह बढ़ने न दें। आँख, कान, गले के रोग से बचें।

4 of 6
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि
गोचर का अशुभ प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए इस अवधि में अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें।
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि
ग्रह गोचर की अनुकूलता आपकी आने वाली समस्याओं का निदान करेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि
गोचर के प्रभाव से किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और अपने सामान को चोरी होने से बचाएं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें