फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2021: सूर्यदेव ने बदली चाल, मिथुन राशि में गोचर से इन चार राशियों को होगी परेशानी, जानें प्रभाव

Tue, 15 Jun 2021 12:39 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव ने आज बुध ग्रह की राशि मिथुन में प्रवेश किया है, जिसका असर मिथुन राशि के अलावा सभी राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ सकता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य देव जगत की आत्मा हैं। वे सभी ग्रहों के राजा हैं। इन्हें सिंह राशि स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य ग्रह ने ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि यानी आज को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 16 जुलाई तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर कुछ राशियों पर नकारात्मक रूप पड़ सकता है। सूर्यदेव के अशुभ प्रभाव इन राशि को जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां इस प्रकार हैं--
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। कुछ मामलों में तो इस गोचर को बहुत अच्छा कहा जाएगा किंतु कहीं न कहीं अधिक तनाव और मानसिक कलह के कारण विषम परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

विज्ञापन

3 of 5
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आपको इस अवधि में धन का नुकसान हो सकता है। समस्याओं के चलते भागदौड़ की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी।

4 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जहां कुछ मामलों में आपको अच्छे तो कुछ मामलों में आपको बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। एक ओर आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी तो दूसरी ओर आपको कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम ही हासिल हो सकते हैं। यह देखकर मन चिंतित रहेगा। वहीं स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके सुखों में कमी देखी जा सकती है। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। अपनी योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें, जबतक कि उसे पूर्ण न कर लें। मकान अथवा वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें