फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सितंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन, सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

Tue, 08 Sep 2020 10:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का कन्या राशि में गोचर - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने की 16 तारीख को कन्या राशि में सूर्य प्रवेश कर रहा है। सूर्य इस राशि में 17 अक्टूबर तक स्थित रहेगा। ज्योतिष में इस घटना को 'कन्या संक्रांति' के नाम से जाना जाता है। सूर्य का गोचर सभी राशि के जातकों के लिए शुभाशुभ परिणामकारी होगा। ज्योतिष मान्यता के है कि अगर किसी व्यक्ति को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो उसे समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी आदि प्राप्त होती है। सूर्य के शुभ प्रभाव से सरकारी कामों में सफलता मिलती है। सूर्य के शुभ प्रभाव के कारण ही व्यक्ति के अंदर नेतृत्वकारी गुण विकसित होता है। सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए आप इस गोचर काल में अपनी राशि के अनुसार ये आसान उपाय कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
रविवार के दिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव की उपासना करें और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जप करें।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
नित्य सूर्यदेव की पूजा करें और सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
रविवार के दिन लाल-नारंगी रंग के वस्त्र को धारण करें। साथ ही इन्हीं रंगों के कपड़े किसी जरूरतमंद को दान में दें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
सूर्योदय के समय नियमित रूप से सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। साथ ही रविवार के दिन गुड़ का दान भी करें। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
गोचर के दौरान केसरिया रंग के कपड़े ज्यादा पहना करें। खासकर रविवार के दिन तो जरूर धारण करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
रविवार के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को गुड़ व चने का दान करें। 

8 of 13
राशि
तुला राशि
सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको पिताजी की सेवा करनी चाहिए। पिता जी से अच्छे संबंध बनाकर चलें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
नित्य सूर्य पूजा के समय अपने माथे पर नारंगी चंदन का तिलक लगाएं और रविवार के दिन नारंगी रंग के वस्त्र को धारण करें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
नियमित रूप से रोजाना उगते हुए सूरज को जल का अर्घ्य दें और सूर्य को नमन करते समय सूर्य बीज मंत्र का जाप करें। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
नित्य सूर्योदय के समय विधिनुसार सूर्य भगवान की उपासना करने से आपको सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
रविवार के दिन गाय माता को गुड़ खिलाएं और घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान करें। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
सूर्यदेव की आराधना के समय नित्य ॐ ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें और उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें