ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य देव ने 3 अगस्त को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश किया है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पड़ेगा। खास बात ये है कि इस नक्षत्र में बुध देव विराजमान हैं। ऐसे में इस नक्षत्र में सूर्य और बुध का संयोग कुछ विशेष राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव डालेगा। सूर्य देव कृतिका, उत्तराषाढा और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी माने जाते हैं। वहीं अश्लेषा स्वयं बुध देव का नक्षत्र है। ज्योतिष विज्ञान में बुध और सूर्य जिस भी राशि-नक्षत्र में होते हैं वहां बुधादित्य योग का निर्माण करते हैं। ऐसे में कुछ विशेष राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रह के अश्लेषा नक्षत्र में आने से किन राशि के जातकों की कटेगी चांदी-