बेहद सुंदर चमकीले चंद्रमा का हिन्दु धर्म में काफी महत्व है। चंद्रमा अन्य देवताओं के समान ही पूज्यनीय है। ज्योतिष में तो चंद्रमा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। दिन-रात, महीना-साल, प्रतिपदा से लेकर अमावस्या पूर्णिमा सब तिथियां चंद्रमा पर निर्भर करती हैं।