फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को करें ये पांच काम, पैसों की कभी नहीं होगी कमी, बन जाएंगे धनवान

Fri, 04 Sep 2020 05:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शुक्रवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शुक्रवार के उपाय धन-समृद्धि के साथ-साथ सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए किए जाते हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का होता है और शुक्र ग्रह सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला, संगीत, काम वासना एवं सभी प्रकार के सांसारिक सुखों का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर शुक्रवार की रात कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जातक को उसके अनेकों लाभ मिलते हैं। उसके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 6
धन की देवी मां लक्ष्मी की करें आराधना - फोटो : सोशल मीडिया
धन की देवी मां लक्ष्मी की करें आराधना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार की रात 9 से 10 बजे के बीच में मां लक्ष्मी की विधिनुसार पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
पूजा के समय रखें इस बात का ध्यान - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा के समय रखें इस बात का ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुलाबी रंग शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी जी का प्रिय रंग है। इसलिए रात में मां लक्ष्मी पूजा के समय गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कुंडली में शुक्र ग्रह बलवान होता है।

4 of 6
मां लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र को जरूर रखें - फोटो : सोशल मीडिया
मां लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र को जरूर रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी अष्ट लक्ष्मी की प्रतिमा को भी गुलाबी रंग पर रखना चाहिए। साथ ही मां की प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र भी जरूर रखना चाहिए। पूजा की थाल में गाय के घी के 8 दीपक भी जलाएं और गुलाब के सुगंध वाली धूपबत्ती जलाकर मां को मावे की वर्फी का भोग लागएं।
विज्ञापन

5 of 6
ये है पूजा करने की सही विधि - फोटो : सोशल मीडिया
ये है पूजा करने की सही विधि
मां लक्ष्मी पूजन के समय श्रीयंत्र और अष्टलक्ष्मी की प्रतिमा पर अष्ट गंध से ही तिलक करना चाहिए। इसके बाद कमल गट्टे की माला से ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा। मंत्र को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ 108 बार जपना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपक को इन दिशाओं में रखें - फोटो : social media
दीपक को इन दिशाओं में रखें
पूजा में रखे गए 8 दीपकों को घर की आठ दिशाओं में रख दें। वहीं कमल गट्टे की माला को तिजोरी में रख दें। पूजा में जाने अंजाने में हुई भूल की क्षमा मांगे और माता से विनती करें कि वह आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखें और आपके जीवन में सुख-समृद्धि, धन व ऐश्वर्य की वृद्धि करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें