फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों का दान करना हो सकता है आपके लिए नुकसानदायक

Thu, 03 Sep 2020 07:44 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
daan
शास्त्रों में दान का बहुत महत्व बताया गया है। हर धर्म में दान करना बहुत अच्छा और बहुत पुण्य का काम माना गया है। दान करने से व्यक्ति के अंदर खुशी और संतोष की भावना आती है। जो लोग दूसरों की मदद करते हैं ईश्वर हमेशा उनका साथ देता है। जरुतमंद व्यक्ति को  जो लोग निस्वार्थ भाव से दान देते हैं उन्हें हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है। इस लोक के बाद वह मोक्ष को प्राप्त करता है। लेकिन दान करते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है नहीं तो आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
पुस्तक दान करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विद्यादान को बहुत बड़ा दान माना जाता है कहते हैं कि यह एक ऐसा धन है, जो दान करने पर बढ़ता है लेकिन अगर आप किसी को विद्या से जुड़ी सामाग्री जैसे किताबे, कापी आदि दान कर रहे हैं तो ध्यान रखिए को वो फटी हुई न हो। अगर कापी किताबे फटी हुई हैं, तो सही से कवर चढ़ा कर और सही करके ही दान करें। यदि किसी को कोई ग्रंथ या धार्मिक पुस्तक दान कर रहे हैं तो वह कहीं से भी खराब या फटी हुई न हो।
 
विज्ञापन

3 of 6
astrology
अगर आप किसी पंडित को वस्त्र आदि दान कर रहे हैं, तो ध्यान रहे कि वे वस्त्र नए होने चाहिए किसी पंडित को पुराने पहने हुए वस्त्र दान न करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसान दे सकता है।

4 of 6
Mustard Oil
शनिवार के दिन तेल दान करना शनि की शांति के लिए बहुत अच्छा रहता है, लेकिन ध्यान रहे कि दान किया जाने वाला तेल साफ होना चाहिए। प्रयोग में लाया गया तेल कभी दान न करें।
विज्ञापन

5 of 6
broom vastu tips
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए अपने घर की झाड़ू किसी को नहीं देनी चाहिए। झाड़ू का दान भी नहीं करना चाहिए। इससे  आपको धन का नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लोहे की धारदार और नुकीली चीजे दान न करें। स्टील की वस्तुएं भी दान करने से बचना चाहिए। ये चीजे दान में देना भाग्य के लिए अच्छा नहीं रहता है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें