ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को आकर्षण, प्रेम, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र का गोचर विभिन्न भावों में अलग-अलग फल प्रदान करता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के वित्तीय और वैवाहिक जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इस बार शुक्र मई के पहले सप्ताह में यानि 4 मई 2021 को परिवर्तन करने जा रहे हैं। 4 मई 2021 को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर शुक्र ग्रह का अपनी ही राशि वृषभ में गोचर होगा। जिसके बाद शुक्र देव 28 मई तक वृषभ राशि में ही विराजेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से पांच राशि वालों को खासतौर पर लाभ प्राप्त होगा।जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ।