सनातन धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता के लिए समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव का माना गया है। नवग्रहों में अपना स्थान रखने वाले शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं इसलिए इनको न्यायाधीश का स्थान मिला हुआ है। इस दिन जहां कुछ काम करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं वहीं कुछ ऐसे काम हैं जिनको करने से वे रुष्ट हो सकते हैं,फलस्वरूप अशुभ परिणाम देते हैं। शनिवार के दिन कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए, मान्यता है कि इससे शनिदेव आपसे अप्रसन्न होकर पीड़ा दे सकते हैं।
लोहा
शास्त्रों में लोहा को शनि की धातु माना गया है। शनिवार के दिन लोहा या इससे बनी हुई चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। इस दिन आपको लोहा खरीदने के बजाय लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए इससे शनि देव का प्रकोप आपके ऊपर से कम हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
Mustard Oil
- फोटो : Istock
तेल
शनिवार के दिन तेल खरीदना भी अशुभ माना गया है। जबकि इस दिन तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ,पकोड़ी खिलाने से शनि की दशा टलती है। वहीं ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।
नहीं खरीदे जूते-चप्पल
यदि आपको काले रंग के या चमड़े से बने हुए जूते-चप्पल खरीदने हैं तो शनिवार को बिल्कुल न खरीदें। ज्योतिष मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं,बनते हुए काम बिगड़ते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ईंधन
शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित माना जाता है। कोयला, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थों का संबंध शनिदेव से माना गया है। मान्यता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार के सदस्यों को अनेक प्रकार का कष्ट पहुंचाता है।
विज्ञापन
6 of 7
झाड़ू
झाड़ू घर की गंदगी को बुहार कर उसे स्वच्छ बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। ऐसा माना गया है कि शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।
काला कपड़ा
शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। जबकि इस दिन काला कपड़ा पहनना और दान करना बहुत हितकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे आप शनि की अशुभ दृष्टि से बचे रहते हैं।