फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मई को शनि हो रहें हैं वक्री, इन राशियों पर होगा सीधा प्रभाव

Mon, 03 May 2021 02:59 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani dev
ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है हालांकि यह केवल बुरा फल ही प्रदान नहीं करता है। यह एक न्याय प्रिय ग्रह है जो जातक को उसके कर्मों के अनुसार भी फल प्रदान करता है। शनि बहुत ही मंद गति से चलने वाला ग्रह है। ज्योतिष के अनुसार शनि लगभग ढाई वर्ष तक एक ही राशि में रहते हैं। ये एक राशि से दूसरी राशि में मार्गी भी होते हैं तो वहीं ये उल्टी (वक्री) चाल भी चलते हैं। इस बार 23 मई 2021 को वक्री होने वाले हैं। इस समय ये मकर राशि में स्थित हैं जो 23 मई को मकर राशि में ही उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिष के अनुसार जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है वे सीधे प्रभावित होंगी। तो चलिए जानते हैं कि वक्री शनि का इन राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव।
विज्ञापन

2 of 4
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि
इस समय धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है शनि के वक्री होने से धनु राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में समस्याएं बढ़ जाएंगी। इसके बाद शनि 29 अप्रैल 2022 तक मकर में ही विराजेंगे। इसके बाद शनि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जिससे धनु राशि पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि
इस समय शनि ग्रह मकर राशि में ही विराजमान हैं लेकिन 23 मई से ये मकर राशि में ही उल्टी चाल चलेंगे, इससे मकर राशि वाले जातको के जीवन में नौकरी और सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।।
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय कुंभ राशि के जातकों पर शनि साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने पर कुंभ राशि के जातकों के कार्यों में गिरावट आ सकती है। इस राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं। यदि वक्री शनि किसी जातक की कुंडली में शुभ स्थिति में स्थित हैं तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी तो वहीं यदि शनि कुंडली में अशुभ स्थिति में विराजमान हैं तो इस राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें