फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न

Sun, 18 Oct 2020 03:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shanidev
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है। यह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार उन्हें शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह दुख, शारीरिक कष्ट, लोहा, तेल तकनीकि और कारागार के कारक माने गए हैं। शनि के कुंडली में शुभ भाव और अपने मित्रों के संग बैठने पर जातक को तमाम तरह के सुख प्रदान करते हैं। लेकिन शनि अगर जातक की कुंडली में अशुभ भाव में बैठे हैं तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां आरंभ हो जाती है।

गोचर करते हुए शनिदेव आपकी कुंडली के 12 भावों में कैसे देते हैं फल
विज्ञापन

2 of 4
shani dev
शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनि सभी 12 राशियों में तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के माने गए हैं। शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में ढाई वर्षो तक रहते हैं। जब शनि जिस राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं उस राशि पर और राशि चक्र में आगे और पीछे की राशि पर साढ़ेसाती यानी सात वर्षों तक शनि की दशा चली है।

ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए वार अनुसार करें इन चीजों का त्याग, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन

3 of 4
shani dev
शनि न्याय के देवता है वह हर व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि शनि जिस व्यक्ति पर अपनी कृपा दृष्टि रख देते हैं उसे सभी तरह की सुख सुविधा, मान सम्मान और वैभव की प्राप्ति होती है। वहीं अगर शनि की अशुभ छाया किसी भी जातक पर पड़ जाती है उसका सब कुछ छीन लेते हैं। शास्त्रों मे शनि की अशुभ स्थिति को शुभ स्थिति में बदलने के कुछ उपाय बताए गए हैं। 

ज्योतिष: सूर्य से लेकर राहु-केतु तक, दोषों से मुक्ति के लिए करें ये आसान उपाय
विज्ञापन

4 of 4
shani dev
प्रत्येक शनिवार को शनि देव के लिए उपवास रखें और शनि मंदिर जाकर शनिदेव को तेल अर्पित करें। शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमानजी की पूजा और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें