फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2023: साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव, रखें ये सावधानियां

Wed, 14 Dec 2022 04:15 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Shani Gochar 2023 In Kumbh Rashi:- पंचांग के अनुसार, नए साल में 17 जनवरी 2023 को शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साल की शुरुआत में ही शनि के राशि परिवर्तन से कई बड़े बदलाव होंगे। इस दौरान कुछ राशियां भाग्यशाली होंगी तो कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशि के जातकों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं तीन राशियां ऐसी भी हैं जिनपर शनि का अशुभ प्रभाव दिखाई देगा। इन राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप झेलना पड़ेगा। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या दौरान व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ उपाय करके इन परेशानियों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं साल 2023 में किन राशियों पर रहेगा शनि का अशुभ प्रभाव और उससे बचने के उपाय... 

जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 6
साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
साल 2023 में शनि 17 जनवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव दिखाई देगा। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। हालांकि मिथुन और तुला राशि वाले लोगों को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव - फोटो : Instagram
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के उपाय
जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा, उन्हें हर शनिवार को 11 बार शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। 

 

4 of 6
साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव - फोटो : iStock
नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार को दूध और जल मिलाकर पीपल में चढ़ाएं। साथ ही पीपल के पेड़ के पास काले तिल और चीनी भी रख आएं। ज्योतिष के अनुसार, आटे में चीनी मिलाकर खिलाने से भी लाभ प्राप्त होता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों पर शनि का महादशा का प्रकोप है, उन्हें इस दौरान कोकिला वन या शनिधाम की यात्रा करनी चाहिए। ऐसा करने से राहत मिलती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साल 2023 में इन राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
शनि की साढ़ेसाती के दौरान न करें ये काम
  • यदि किसी जातक पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है तो उन्हें मंगलवार के दिन काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। हालांकि शनिवार के दिन काले कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन इस दिन काले रंग के कपड़ों की खरीदारी न करें।
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनि की जब दशा चल रही हो तो मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि रोजाना न संभव हो तो शनिवार और मंगलवार के दिन मांस मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।
  • शनि की महादशा के दौरान लोहा, तेल और काले तिल दान करना उत्तम माना जाता है। लेकिन ये चीजें किसी से भी उधार नहीं लेने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें