फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev: भूलकर भी इन लोगों को नहीं करना चाहिए परेशान, शनिदेव हो सकते हैं क्रोधित

Mon, 06 Jan 2025 04:09 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। न्याय के देवता होने के नाते शनिदेव पीड़ितों के साथ अन्याय करने वालों को दंडित करते हैं। इसलिए आपको किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन लोगों को सताने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shani Dev: शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। सप्ताह में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन विधिवत शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। यदि शनिदेव क्रोधित हो जाएं, तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग शनिदेव को प्रसन्न रखने के प्रयास करते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में ऐसे कार्य हो जाते हैं, जो शनि देव के क्रोध का कारण बनते हैं। न्याय के देवता होने के नाते शनिदेव पीड़ितों के साथ अन्याय करने वालों को दंडित करते हैं। इसलिए आपको किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन लोगों को सताने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। 
 

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में संगम के किनारे स्थित है अक्षय वट, जानिए पौराणिक महत्व और इससे जुड़े प्रसंग

Pradosh Vrat 2025: साल के पहले प्रदोष पर करें इस चालीसा का पाठ, भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद

विज्ञापन

2 of 5
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
कमजोर और असहाय लोगों को सताना
शनि देव उन लोगों पर क्रोधित होते हैं जो दुर्बल, असहाय, महिलाओं या नौकरों को परेशान करते हैं। न्यायप्रिय शनि देव ऐसे लोगों को उनके कर्मों का दंड अवश्य देते हैं। कमजोर और असहाय लोगों की मदद करने पर शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
छल-कपट और धोखा देने वालों से नाराज होते हैं शनि देव
जो लोग दूसरों के साथ छल-कपट, धोखाधड़ी या बेईमानी करते हैं, उन पर शनि देव का प्रकोप होता है। ऐसे लोग शनि देव के न्याय से बच नहीं सकते और उन्हें उनके गलत कर्मों की सजा जरूर मिलती है।

Lucky Date Of Birth: इस तारीख पर जन्मे लोग होते हैं बेहद बुद्धिमान, जानें कैसा होता है इनका जीवन और स्वभाव

4 of 5
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
दूसरों की बुराई करने वालों पर शनि देव की कड़ी दृष्टि
जो लोग पीठ पीछे दूसरों की बुराई करते हैं या झूठ बोलते हैं, वे भी शनि देव के कोप का शिकार होते हैं। ऐसे लोग जीवन में प्रगति नहीं कर पाते और उन्हें आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Shani Gochar 2025: कब होगा शनि का मीन राशि में गोचर और किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती ?

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
पशु-पक्षियों को सताना
शनि देव पशु-पक्षियों के प्रति क्रूरता करने वालों पर भी नाराज होते हैं। जानवरों और पक्षियों को कष्ट देने वाले लोग शनि देव के प्रकोप से बच नहीं सकते। ऐसे लोग जीवन में कई परेशानियों का सामना करते हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए न्यायपूर्ण व्यवहार करें, असहायों की मदद करें और सदाचार का पालन करें।
 

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी होगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग

Guru Gochar 2025: इस साल देवगुरु बृहस्पति के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Lucky Date Of Birth: इस तारीख पर जन्मे लोग होते हैं बेहद बुद्धिमान, जानें कैसा होता है इनका जीवन और स्वभाव





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें