ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में काली मिर्च को अनेक समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी माना गया है। आइए जानते हैं कि काली मिर्च के कुछ खास उपाय आपके जीवन में कैसे सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
Black Pepper Astro Tips: प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी तरह की समस्या जरूर होती है। कोई आर्थिक तंगी से परेशान होता है, तो कोई पारिवारिक अशांति, करियर या प्रेम संबंधों की परेशानियों से जूझ रहा होता है। ज्योतिष शास्त्र में इन समस्याओं के समाधान के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आपकी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। दरअसल किचन में पाए जाने वाले मसालों में से एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मसाला है काली मिर्च। ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में काली मिर्च को अनेक समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी माना गया है। आइए जानते हैं कि काली मिर्च के कुछ खास उपाय आपके जीवन में कैसे सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
1. धन संबंधी समस्या के लिए उपाय
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो काली मिर्च के पांच दाने लेकर उन्हें अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं। इसके बाद, चार दाने किसी चौराहे या सुनसान जगह पर फेंक दें और पांचवें दाने को आसमान की ओर उछालें। ध्यान रखें, इसके बाद पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शनि दोष से निवारण के उपाय
- फोटो : अमर उजाला
2. घर में शांति के लिए उपाय
घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनाए रखने के लिए काली मिर्च के आठ दाने लेकर उन्हें घर के किसी कोने में जला दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और सुख-शांति का वास होता है।
3. शनि दोष का निवारण
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए, सात काली मिर्च के दाने और कुछ सिक्के लेकर उन्हें काले कपड़े में बांधें और मंदिर में अर्पित करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
4. रोगों से मुक्ति के लिए उपाय
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान है, तो शिवलिंग पर काली मिर्च चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। विशेषकर महाशिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि के दिन ऐसा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
5. करियर में सफलता के लिए उपाय
करियर में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए, रात को सोते समय तकिए के नीचे काली मिर्च के दाने रखें। यह उपाय न केवल करियर की रुकावटों को दूर करता है, बल्कि सफलता के नए रास्ते भी खोलता है।
6. नजर से बचाव के उपाय
अगर किसी व्यक्ति को नज़र लग गई है, तो सात काली मिर्च के दानों को उस व्यक्ति के सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर आग में जला दें। ऐसा करने से नज़र दोष समाप्त हो जाता है।