फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shagun Shastra: घर से बाहर निकलते समय अगर दिखें ये चीजें, तो आपके साथ होने वाला है कुछ शुभ

Mon, 19 Jul 2021 01:36 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का विशेष प्रभाव होता है। ग्रहों की चाल हमारे जीवन को प्रभावित करती है। ज्योतिष मान्यता कहती है कि व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह नक्षत्रों की जो स्थिति होती है उससे उसका पूरा जीवन प्रभावित होता है। वहीं शगुन शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों के अलावा हमारे आस-पास की चीजें भी हमारे जीवन पर असर डालती हैं। इनका हमारे जीवन पर कई सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति के जीवन में ऐसी कई घटनाएं होती हैं, जो उसके भविष्य के विषय में संकेत करती हैं। शगुन शास्त्र के मुताबिक अगर व्यक्ति अपने घर से बाहर निकल रहा है और बाहर निकलते वक्त उसे रास्ते में ये चीजें दिख जाएं तो जीवन में कुछ शुभ कार्य घटित होने वाला है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं, जिन्हें घर से बाहर निकलते समय देखने पर कई शुभ कार्य घटित होते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं और आपको दूध दिख जाए, तो इसे शास्त्रों में काफी शुभ माना गया है। इसके अलावा आप किसी शुभ कार्य जैसे विवाह या यात्रा पर निकल रहे हैं और रास्ते में कोई गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दिख जाए। इसे भी हमारे शगुन शास्त्रों में काफी शुभ माना गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यदि आप घर से बाहर निकलते ही किसी की अर्थी या फिर पानी से भरे हुए पात्र को देखते हैं, तो इसे भी काफी शुभ माना गया है। आपको कोई बीमारी नहीं है और मौसम में भी कोई बदलाव नहीं  हुआ है। इस दौरान छींक का आना काफी शुभ माना गया है। शगुन शास्त्र के मुताबिक छींक का आना अशुभ माना जाता है। अगर छींक बार बार आ रही है या 2 से  ज्यादा बार आ रही है, ऐसी स्थिति में छींक का आना शुभ माना जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आपके घर से बाहर निकलते ही भिखारी मिल जाए। इस स्थिति में आप भिखारी को जरूर कुछ पैसों का दान करें। ये एक संकेत है कि आपका कर्ज का बोझ कम होने वाला है। शगुन शास्त्र के अनुसार बाहर निकलने पर यदि मछली या हाथी दिख जाए तो आने वाले समय में आपके साथ कुछ अच्छा घटित होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शगुन शास्त्र के मुताबिक घर से बाहर निकलने पर फूल या माला का दिखना काफी अच्छा माना गया है। इनका दिखना इस बात का संकेत है कि जिंदगी में कोई मांगलिक अवसर जल्द ही आने वाला है। अगर आपको पान का पत्ता भी दिखता है, तो ये भी शुभ संकेत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें