फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि अब तक न मिल पाया हो संतान सुख तो करें ये सात उपाय

Mon, 13 Aug 2018 01:53 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
santan sukha
संतान का होना हमारे यहां सौभाग्यशाली होने का सूचक माना गया है। फिर चाहे पुत्र हो या पुत्री। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे ज्योतिषीय योगों की चर्चा की गई है, जो कि संतान उत्पत्ति की राह में कांटे बनते हैं। जिन्हें कुछ सरल सहज उपायों से दूर किया जा सकता है। यदि संतान प्राप्ति में विलंब के कारणों पर तमाम उपाय करने के बाद भी विलंब हो रहा हो तो एक बार इन सनातनी उपायों को जरूर करें ...
विज्ञापन

2 of 8
shivling
1- जन्मकुंडली में बुध और शुक्र बाधक हो तो शिवजी का अभिषेक (रुद्राभिषेक) करना चाहिए। यदि चंद्रमा बाधक हो तो भी रुद्राभिषेक करना चाहिए। यदि देव गुरु (बृहस्पति) बाधक हो तो यंत्र, मंत्र और औषधियों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही बुध ग्रह, गुरु और नवमेश की भी अनुकूलता का प्रयत्न करें तो शीघ्र ही संतान सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 8
parthiv pujan
2- भगवान शिव मनुष्यों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और पार्थिव लिंग का पूजन सदा ही फलदायी है। इनकी नियमित पूजा से योग्य संतान की प्राप्ति का सुख मिलता है। पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक करवाएं व प्रदोष का व्रत करें। इस उपाय से भी संतान सुख अवश्य प्राप्त होता है।

4 of 8
hanuman
3- संतान प्राप्ति के लिए मंगल का व्रत व पूजन भी एक अचूक उपाय है। शास्त्रकारों ने 21 महीने या 21 मंगलवार के व्रत का विधान बताया है। जिसे श्रद्धाभाव से करने से निश्चित रूप से संतान सुख मिलता है।
विज्ञापन

5 of 8
kaushlya ram
4- संतान की कामना करते हुए यदि पति-पत्नी सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान राम व माता कौशल्या की षोडषोपचार पूजा करने के पश्चात् नियमित रूप से एक माला इस चौपाई का जाप करें तो निश्चित रूप से संतान सुख की प्राप्ति होती है - 
प्रेम मगन कौशल्या,
निस दिन जात न जात।
सुत सनेह बस माता,
बाल चरित कर गाय।।
विज्ञापन

6 of 8
ganesha
5- संतान सुख पाने के लिए श्री गणपति अथर्वशीष का 1225 पाठ और सवा लाख दूर्वा से गणेश जी का पूजन और प्रार्थना करें। इस मंत्र को पढ़ते हुए - ‘काण्डात् काण्डात् प्ररोहंती परुषस्परि एवानो दूर्वे प्रतनु सहस्त्रेण शातेन च।’ भगवान गणपति से प्रार्थना करें। हे दूर्वे! तुम जैसे प्रत्येक पोर से अंकुरित हो होकर बहुत फैल जाती हो। ऐसे ही हमारे वंश की वृद्धि हो, प्रार्थना करें। 
विज्ञापन

7 of 8
krishna yashoda
6- ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।
    देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।
संतान की कामना करते हुए इस मंत्र का सवा लाख जप विद्वान ब्राह्मण से कराएं और संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ भी कराएं। निश्चय ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

8 of 8
shiv parivar
7- 
अभिलाष्टक स्तोत्र भी संतान प्राप्ति के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है। इसका प्रयोग भगवान शिव की श्रद्धा, भक्तिपूर्वक करने को कहा गया। 11 व 21 पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। शास्त्र के अनुसार एक वर्ष तक इसका नियमित पाठ करने से अवश्य संतान सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें