lord shiva
धार्मिक महत्व
धार्मिक नजरिए से इस महामंत्र का विशेष महत्व होता है। जो भी व्यक्ति इस महामंत्र का जाप करता है उसको कई दोषों से मुक्ति मिलती है। इस महामंत्र की स्तुति का वर्णन और महत्व ऋग्वेद, यजुर्वेद, पद्मपुराण और शिवपुराण में किया गया है। शिवपुराण के अनुसार इस मंत्र के जाप से आरोग्यता, लंबी आयु, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इस महा मंत्र का उपयोग ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि कुंडली में मौजूद मांगलिक दोष, कालसर्प दोष और संतान सुख में आई हुई बाधा को दूर करने में महामृत्युंजय जाप काम करता है। मान्यता है दानवों के गुरु शुक्राचार्य ने महामृत्युंजय मंत्र के अनुष्ठान का उपयोग कर देवताओं के हाथों मारे गए राक्षसों को दोबारा जीवित कर दिया था।