Shani Gochar 2022: इस वर्ष कर्मफलदाता शनिदेव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में शनि गोचर करने वाले हैं। शनि अभी मकर राशि में मौजूद हैं। मकर और कुंभ राशि शनिदेव की स्वराशि है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनिदेव अब 30 वर्षों के बाद दोबारा से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने पर सभी राशियों का जातकों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव शुभ भाव में होते हैं उन पर शनिदेव बहुत ही मेहरबान रहते हैं। ऐसे जातकों का जीवन सुख और समृद्धि के साथ बीतता है। वहीं दूसरी तरफ जिन जातकों की कुंडली में शनि गलत भाव में विराजमान होते हैं उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 29 अप्रैल को शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद तीन राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी।