फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य-सेहत और धन-धान्य प्रदान करती है चंदन की माला, जानें इसके उपयोग और फायदे

Wed, 27 Oct 2021 10:27 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chandan Ki Mala
हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कई तरह की चीजों को उपयोग किया जाता है, इसी तरह से पूजन में चंदन भी मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। चंदन को माला, गंध और तिलक कई प्रकार से प्रयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में पूजन के साथ ही मंत्र जाप का भी विशेष महत्व माना गया है। अलग-अलग देवी-देवताओं का मंत्र जाप करते हुए अलग तरह के मनकों की माला का प्रयोग किया जाता है। चंदन की माला का प्रयोग भी जाप में किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार चंदन की माला से किया गया जाप अतिशीघ्र फलदायी होता है। तो चलिए जानते हैं चंदन की माला का उपयोग और फायदे।


श्वेत चंदन और रक्त चंदन दो तरह की चंदन की माला होती है। इसे सफेद चंदन और लाल चंदन के नाम से भी जाना जाता है। इन दोनों तरह के चंदन की माला का अपना अलग महत्व माना गया है। जहां सफेद चंदन की माला से भगवान श्रीराम, विष्णु, कृष्ण, दत्तात्रेय भगवान का मंत्र जाप किया जाता है तो वहीं लाल चंदन की माला से श्रीगणेश, दुर्गा, लक्ष्मी, त्रिपुर सुंदरी माता के मंत्रो का जाप किया जाता है। शास्त्रों में चंदन की माला को सुख-शांति और संपन्नता प्रदान करने वाली माना गया है। माना जाता है कि इस माला से किए गए जाप का फल अतिशीघ्र प्राप्त होता है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
चंदन की माला धारण करने से फायदा-
चंदन की माला का प्रयोग केवल मंत्र जाप के लिए ही नहीं किया जाता है अपितु इसे धारण करना भी बहुत फायदेमंद होता है। सफेद चंदन की माला धारण करने से व्यक्ति के मस्तिष्क में सकारात्मकता का प्रवाह होता है जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती है। जो लोग मानसिक रूप से तनाव का सामना कर रहे हो या फिर परेशानियों के कारण मस्तिष्क स्थिर नहीं रहता हो उनके लिए सफेद चंदन की माला धारण करना चाहिए, इससे कार्य पर सही प्रकार से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। छात्रों के लिए भी सफेद चंदन की माला धारण करना लाभकारी रहता है। वे अच्छी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
मां लक्ष्मी - फोटो : istock
धन लाभ के लिए चंदन की माला-
लाल चंदन की माला से मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करने सी शीघ्र फल प्राप्त होता है। जिससे आपकी धन संबंधित समस्याओं का समाधान होता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। मान्यता है कि यदि चंदन की माला से प्रतिदिन नियमपूर्वक मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जाए तो घर में धन-धान्य भर जाता है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इस दिन और इस विधि से धारण करें चंदन की माला-
बृहस्पतिवार का दिन चंदन की माला धारण करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। सबसे पहले स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और फिर पूजा स्थान पर भगवान विष्णु के समक्ष एक पीले रंग का स्वच्छ कपड़ा बिछाएं। अब चंदन की माला को गंगाजल से धो लें और कपड़े पर रखें। इसके बाद भगवान विष्णु का पूजन हल्दी, पुष्प आदि से करें और बाद में चंदन की माला धारण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
चंदन की माला धारण करने पर इन बातों का रखें ध्यान-
  • जो लोग गृहस्थ जीवन जीते हैं उन्हें चंदन की माला धारण करने से संबंधित कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 
  • प्रणय संबंध बनाने से पहले माला को उतारकर सही स्थान पर रख दें बाद में स्नान करने के बाद ही इसे धारण करें।
  • यदि किसी के अंतिम संस्कार में जाना हो तो भी पहले माला निकाल कर रख दें बाद में स्नानादि करने के पश्चात पुनः धारण करें।
  • रात में सोते समय माला निकाल कर रख दें और प्रातः शुद्ध होकर धारण कर लें। इसके साथ ही हर पूर्णिमा को माला का शुद्धिकरण करके पुनः धारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें