फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, जानिए आपके लिए क्या खरीदना रहेगा शुभ

Wed, 27 Oct 2021 08:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dhanteras - फोटो : dhanteras
कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने पर घर में सुख समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दो दिन पूर्व भगवान धन्वंतरि का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं जब भगवान धन्वंतरि का अवतरण हुआ था तब उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार धनत्रयोदशी के दिन देवी लक्ष्मी, धन के देवता भगवान कुबेर के साथ, समुद्र मंथन के दौरान निकली थीं। धनतेरस के दिन सोना या चांदी जैसी कीमती धातु खरीदना भी घर में देवी लक्ष्मी का स्वागत करने के संकेत के रूप में शुभ माना जाता है। परंतु धनतेरस के दिन अगर आप राशि के अनुसार खरीदारी करेंगे तो यह आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगा। आइए जानते हैं जातकों को राशि के अनुसार क्या खरीदारी करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashi
मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। ये उनके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। चांदी खरीदने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।
विज्ञापन

3 of 13
vrish rashi
वृष राशि

वृष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी की वस्तु या आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृष राशि वालों को अपने धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना बड़ा ही शुभ रहेगा।

4 of 13
mithun rashi
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा। मान्यता है कि आभूषण खरीदने से घर में धन संपदा बनी रहती है। ऐसा करने से आप पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
kark rashi
कर्क राशि

कर्क राशि के जातक चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस के दिन ले सकते हैं। श्रीयंत्र लेने के बाद कुछ और भी खरीदें तो भी शुभ रहेगा और आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी, आप पर देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
singh rashi
सिंह राशि
 
सिंह राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना अति उत्तम माना जाता है। धनतेरस पर सोने की वस्तु जैसे सोने के सिक्के, सोने के गहनें और सोने के बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इसके साथ-साथ बर्तन या कोई धार्मिक किताबें खरीद सकते हैं। इस वर्ष आप पर देवी महालक्ष्मी जी की अटूट कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashi
कन्या राशि

कन्या राशि के जातक कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजों की खरीदारी करें। इन वस्तुओं की खरीदारी करने से आपके धन में वृद्धि होगी और धन को किसी शुभ जगह पर निवेश करने पर लाभ प्राप्त होगा।

8 of 13
tula rashi
तुला राशि

इस धनतेरस को शुभ और फलदायी बनाने के लिए तुला राशि के जातक सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। आप इत्र, सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। चांदी से बना आभूषण या चांदी के सिक्के जरूर खरीदें, इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

9 of 13
vrishchik rashi
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को धनतेरस पर सोने के गहनें और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इस दिन आप पीतल भी खरीद सकते हैं क्योंकि अगर वृश्चिक राशि वाले धनतेरस के शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है। 

10 of 13
dhanu rashi
धनु राशि

धनु राशि के जातक धनतेरस के दिन दिन वाहन और चांदी के बर्तन खरीदें। चांदी धनु राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गयी है।  इस दिन पर आपको चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी की सिक्के और वाहन खरीदना घर में समृद्धि लाएगा। 

11 of 13
makar rashi
मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस काफी मायने रखता है। धनतेरस के इस पर्व पर वाहन और सजावट की चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आप चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते है। मगर यह भी ध्यान रहे कि यदि आप वाहन खरीद रहे हैं तो उसकी पेमेंट एक दिन पहले ही कर दें क्योंकि धनतेरस वाले दिन बड़ी पेमेंट करना शुभ नही माना जाता।

12 of 13
Kumbh Rashi
कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी शनि है। ऐसे में आपके लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ और अत्यधिक फलदायी होगा। इसके साथ ही आप इस दिन बैंकों में पैसे जमा करवा सकते हैं इससे धनों के देवता भगवान कुबेर की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

13 of 13
Meen rashi
मीन राशि

मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु  है। मीन राशि के जातक धनतेरस वाले दिन चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें। चांदी मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गयी है। धनतेरस पर आपको चांदी के आभूषण या चांदी के सिक्के खरीदने से शुभ फल प्राप्त होगा और कुबेर देवता कि कृपा आप पर बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें