फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरों की उंगलियों की बनावट बताती है कैसा रहेगा आपका भविष्य

Sat, 10 Oct 2020 01:50 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पैरों की बनावट से जानिए अपना भविष्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगो की बनावट का अध्ययन करके आपके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट को देखकर उसके बारें में बहुत कुछ बताया जा सकता है। इसी संबंध में आज हम बात करेंगे पैरों की बनावट के बारें में। किसी भी व्यक्ति के पैरों की उंगलियां और अंगूठे को देखकर उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। व्यक्ति का करियर कैसा रहेगा, वह किस उम्र में सफल होगा, धन के मामले में उसका भाग्य कैसा है, इत्यादि महत्वपूर्ण पहलूओं के बारे में पैरों की उंगलियों की बनावट देखकर काफी कुछ जाना जा सकता है। अपने पैरों की बनावट को देखकर जान सकते हैं कि आपके भाग्य में क्या है। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
जिन लोगों के पैर की सारी उंगलिया एक बराबर होती हैं और अंगूठा लंबा होता है, तो ऐसे कला प्रेमी होते हैं। इन लोगों की वाणी बहुत मधुर होती है जिससे लोग सहज ही इनसे प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे लोग अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में अपना नाम कमा सकते हैं। अगर अंगूठा लंबा होने के साथ ऊपर की तरफ से गोलाई लिए हुए हो तो धन के मामले में ऐसे लोगों की किस्मत बहुत अच्छी रहती है। ये लोग 36 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक की उम्र में सफलता हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अक्सर कुछ लोगों का पैर का अंगूठा और उसके बराबर वाली वाली उंगली बराबर होती है। ऐसे लोग स्वभाव के रौबीले होते हैं। ये लोग अपनी बात को दूसरों से मनवाना बाखूवी जानते हैं या कहे की लोगों के ऊपर अपना प्रभुत्व दिखाने की कोशिश भी करते हैं। जो काम इन्हें करना हो करके ही रहते हैं।

4 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
महिला हो चाहे पुरुष जिन लोगों के पैरो की एड़ियां हमेशा फटी हुई रहती है, उनका भाग्य साथ नहीं देता है धन के मामले में भी ऐसे लोग परेशान रहते हैं। इनके का साथ कुछ न कुछ समस्या लगी रहती है। ऐसा माना जाता है कि ये लोग काफी पुरानी विचार धारा के होते हैं। अपनी सोच में परिवर्तन नहीं करते हैं। जिसके कारण इनकी सोच संकुचित होती है।
विज्ञापन

5 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिन लोगों को पैर की उंगलियों के बीच ज्यादा जगह होती है तो ऐसे लोग अपने आप को अलग-थलग महसूस करते हैं। इन्हें अकेले रहना पसंद होता है। ये लोग अपने परिवार के साथ भी ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोमल, साफ और लालीमा लिए हुए पैर बहुत अच्छे माने जाते हैं। जिन लोगों के पैर ऐसे होते हैं उन लोगों का भाग्य बहुत अच्छा रहता है ये लोग अपने जीवन में धन मान-प्रतिष्छा सब कुछ प्राप्त करते हैं। ये लोग कम उम्र में ही बहुत कुछ पा लेते हैं। 23 वर्ष से लेकर 28 वर्ष की कम उम्र में ही इन लोगों का भाग्योदय हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : palmistry foot
जिन लोगों के पैर की बनावट एक दम सही यानि कि अंगूठे से लेकर अगुलियां घटते हुए क्रम में रहती हैं वे लोग बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। लेकिन इन लोगों में एक कमी होती है अपनी बाते के आगे ये लोग दूसरों की बातों का ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं जिसके कारण कभी-कभी इनके वैवाहिक जीवन में भी दरार आ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें