फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु का होने वाला राशि परिवर्तन, राशिनुसार इन मंत्रों के जाप से कम होगा राहु का दुष्प्रभाव

Tue, 15 Sep 2020 03:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
rahu transit 2020
छाया ग्रह माने जाने वाले राहु 23 सितंबर को मिथुन राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए 18 महीनों का समय लगाते हैं। शनि के बाद यह दूसरे ग्रह हैं जो राशि बदलने में इतना लंबा समय लेते हैं। राहु अन्य ग्रहों के विपरीत हमेशा उल्टी चाल में चलते हैं। ज्योतिष के अनुसार जब भी राहु का राशि परिवर्तन होता है तब इसका प्रभाव सभी राशि के ऊपर अवश्य पड़ता है। राहु एक ऐसे ग्रह हैं जो अचानक फल देते हैं। राहु के बारे में ज्योतिष शास्त्र में मत है कि राहु लोगों की बुद्धि भ्रमित करने वाले ग्रह हैं। राहु की वजह से व्यक्ति की बुद्धि सही ढ़ंग से काम नहीं करती है। वहीं इससे विपरीत यह भी कहा जाता है जिस जातक की कुंडली में राहु शुभ भाव में आकर बैठ जाते हैं उसको वह सभी प्रकार की सुख-सुविधा से संपन्न कर देते हैं। राहु के शुभ होने पर व्यक्ति को राजपाठ मिलता है। लेकिन वहीं राहु के कुंडली में अशुभ भाव में आकर बैठने से व्यक्ति बुद्धि को तहस नहस भी कर देते हैं।

राहु के 18 महीनों के बाद एक राशि से दूसरी राशि में जाने से सभी राशियों पर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में राशिनुसार कुछ मंत्रों का जाप करने से और उपाय करने से अशुभ राहु का प्रभाव आपके ऊपर से कम हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
जिन जातकों की राशि मेष है उन्हें राहु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

राहु के विपरीत परिणाम से बचने का उपाय
- प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को भगवाान भैरव का दर्शन एवं त्रयोदशी के दिन रुद्राभिषेक। 
- शनिवार के दिन भगवान भैरव का दर्शन एवं भैरवाष्टक का पाठ। 


राहु करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, किसे करेंगे मालामाल और किसे परेशान...
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
18 महीने के बाद राहु वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभाव इस राशि के जातकों पर पड़ेगा। वृषभ राशि के लोग मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
राहु के विपरीत परिणाम से बचने का उपाय
- 'ॐ रां राहवे नम:' का प्रत्येक शाम एक माला जप करें। 
- शनिवार के दिन काला कंबल का दान करें। 
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि को छोड़कर राहु वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं ऐसे में इस राशि के जातकों को नियमित रूप से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
राहु के विपरीत परिणाम से बचने का उपाय
 - कुत्ते को रोटी, चिड़िया को दाना और ब्राह्मण को भोजन खिलाएं। 
- लोहे का दान करने से निश्चित रूप से राहु के कष्ट दूर होंगे। 
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को राहु को अपने पक्ष में करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नियमित रूप से शनि आराधना करना शुभ फल दायक रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर राहु के दुष्प्रभाव से बचने और जीवन से बाधाओं को दूर करने के लिए गणेश वंदना करना अच्छा रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
आपके लिए हनुमान चालीसा के साथ भगवान शिव की आराधना करना उत्तम रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राहु बहुत जल्द जातकों की बुद्धि को भ्रमित कर देता है ऐसे में जातक किसी भी निर्णय को सही से नहीं ले पाता है। ऐसे में राहु के प्रकोप से बचने के लिए देवगुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करना अच्छा रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातक राहु से जुड़े मंत्रों का जाप करें। इससे राहु का शुभ प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए शनिदेव के जुड़े मंत्रों का जाप करना अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
मीन राशि के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करें। राहु का दुष्प्रभाव आपके ऊपर से कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें