फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Trasnit 2020: इन ग्रहों के साथ राहु की युति होती है अशुभ, मिलते हैं ये बुरे परिणाम

Tue, 22 Sep 2020 02:56 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
राहु गोचर 2020 - फोटो : अमर उजाला
23 सितंबर को राहु देव मिथुन राशि से वृष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। राहु का गोचर सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ परिणामकारी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को अशुभ ग्रह माना जाता है। कुंडली में राहु के अशुभ भाव में होने से जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रहों के साथ राहु की युति लाभकारी भी होती है और अशुभ परिणामकारी भी होती है। आइए जानते हैं राहु की अन्य ग्रहों के साथ युति और उनके बुरे प्रभाव क्या हैं....
विज्ञापन

2 of 8
राहु और चंद्रमा की युति के प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
राहु और चंद्रमा
जब राहु और चंद्रमा की युति बनती है तो उस योग के कारण व्यक्ति को मानसिक परेशानियां आने लगती है। इस युति से जातक की माता जी की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है अथवा उनके साथ रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
राहु और सूर्य की युति के प्रभाव - फोटो : सोशल मीडिया
राहु और सूर्य
जब कुंडली में राहु और सूर्य का योग बनता है तब इस योग का प्रभाव नकारात्मक रहता है। सूर्य और राहु की युति से पिता और पुत्र में विवाद पैदा होने लगता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान राहु सूर्य को ग्रास करता है।

4 of 8
राहु और मंगल देव की युति के प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
राहु और मंगल
ज्योतिष के अनुसार जब-जब राहु और मंगल की युति होती है तब अंगारक योग का निर्माण होता है। इस योग के निर्माण से प्रभावित जातकों को खून से संबंधित परेशानियां बढ़ जाती है। यह योग भाई के लिए अशुभ रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
राहु और बुध देव की युति का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
राहु और बुध
जब-जब राहु और बुध की युति होती है तब व्यक्ति को सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती है। इस युति के प्रभाव से जातकों की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। 
विज्ञापन

6 of 8
राहु और बृहस्पति देव के उपाय - फोटो : अमर उजाला
राहु और गुरु
राहु और गुरु का योग शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। जब भी राहु और गुरु की युति बनती है तब ऐसे व्यक्ति की आयु लंबी होती है। लेकिन समय समय पर जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहती है।
विज्ञापन

7 of 8
राहु और शुक्र देव की युति - फोटो : अमर उजाला
राहु और शुक्र
जब भी राहु की युति शुक्र ग्रह के साथ बनती है तब शुक्र का शुभ प्रभाव राहु के कारण समाप्त हो जाता है। शुक्र ग्रह के साथ युति होने पर व्यक्ति गलत संगति का शिकार बन जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
राहु और शनि देव की युति - फोटो : अमर उजाला
राहु और शनि
जब राहु और शनि का योग बनता है तब व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी हो जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु और शनि की युति बन जाती है तब ऐसा व्यक्ति गलत तरीके से पैसे कमाना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें