फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह दशा के खराब होने से आती हैं कई परेशानियां, जानें क्या हैं इससे बचने के उपाय

Tue, 22 Sep 2020 11:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ज्योतिष में ग्रह - फोटो : Pixabay
जीवन में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। सुख और दुख जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। लेकिन सुख की अपेक्षा दुख अधिक हो तो जीवन नरक के समान लगने लगता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की ग्रह दशा खराब चल रही होती है तो उसके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वह व्यक्ति अपने भाग्य को कोसने लगता है। लेकिन अपने भाग्य पर दोष मढ़ने के बजाय जातक को ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय को करना चाहिए। आइए जानते हैं किस ग्रह दशा के खराब होने से कौनसी परेशानियां आती हैं और ज्योतिष शास्त्र में उनके लिए क्या उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
यदि चल रही हो शनिदेव की ग्रह दशा खराब
शनि महाराज न्याय के देवता हैं। ये जातकों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की ग्रह दशा खराब चल रही हो तो फिर ये उस व्यक्ति के जीवन में मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर देते हैं। शनि के कमजोर होने से ज्यादातर क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि अगर शनि की दशा खराब चल रही हो तो मछलियों को आंटे की गोलियां खिलानी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शनि मजबूत होता है।
विज्ञापन

3 of 8
ज्योतिष में मंगल ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया
अगर मंगल की दशा चल रही हो खराब तो
वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, युद्ध, सेना, भूमि, रक्त, लाल रंग आदि का कारक माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ न हो तो ऐसी स्थिति में जातकों के जीवन में वैवाहिक परेशानियां, लड़ाई-झगड़े, भूमि संबंधी विवाद, रक्त से जुड़ी शारीरिक परेशानियां आदि होने लगती हैं। कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए और मंगल की अशुभ ग्रह दशा के प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के समय सुंदर पाठ करना चाहिए।

4 of 8
बुध ग्रह - फोटो : social media
जब बुध की दशा हो खराब
कुंडली में बुध की दशा शुभ न हो तो जातकों की बुद्धि भ्रष्ट होने लगती है और अन्य प्रकार की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बुध की खराब दशा के प्रभाव से बचने के लिए आपको बुधवार के दिन किन्नरों को दान करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay
जब कुंडली में बृहस्पति की स्थिति हो अशुभ
यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति देव की स्थिति शुभ न हो तो ऐसी स्थिति में आपको गुरुवार के दिन पीले चंदन का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। गुरुवार के दिन केले की पूजा करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 8
राहु और केतु - फोटो : सोशल मीडिया
जब राहु-केतु की दशा हो अशुभ
राहु-केतु की ग्रह दशा अगर आपकी कुंडली में सही न हो तो इस स्थिति में आपको काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटियां देनी चाहिए। यह उपाय करने से आप राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से बचने में सफल हो जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
ज्योतिष में शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay
जब शुक्र की दशा हो खराब तो
यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की दशा कमजोर है तो आपको वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां होंगी। घर में दरिद्रता आती है। ऐसी स्थिति में आपको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की आराधना करनी चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
ज्योतिष में सूर्य ग्रह - फोटो : Pixabay
जब सूर्य की दशा चल रही हो खराब तो
कुंडली में जब सूर्य की दशा ठीक न हो तो जातकों को इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको सूर्योदय के समय सूर्यदेवता को जल का अर्घ्य देना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें