फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar: इन राशियों पर साल भर रहेगी राहु की विशेष कृपा, जानिए कुंडली में राहु को मजबूत करने के उपाय

Sat, 21 May 2022 12:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
राहु की चाल हमेशा वक्री होती है यानी यह हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar: वैदिक ज्योतिशास्त्र में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है। राहु विदेश यात्रा, शेयर, महामारी और राजनीति का कारक ग्रह माना गया है। राहु ज्योतिष में और धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व है। राहु ग्रह भ्रम का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह है। जिन जातकों की कुंडली में राहु का प्रभाव रहता है वह व्यक्ति ख्यालों में खोए हुए रहता है। कुंडली में राहु का प्रभाव होने पर व्यक्ति को बुरी लत और संगत लग जाती है, हालांकि यह सब जातक की कुंडली में राहु किस भाव और किस ग्रह के साथ युति बना रहा है इस पर निर्भर करता है। वैदिक ज्योतिष में राहु को शनि के बाद सबसे धीमी गति से गोचर करने वाला ग्रह माना गया है। राहु किसी एक राशि में लगभग डेढ़ वर्षों तक रहते हैं। राहु की चाल हमेशा वक्री होती है यानी यह हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं। इस साल राहु 12 अप्रैल की सुबह वृषभ राशि को छोड़कर अगले डेढ़ सालों के लिए मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अपनी रणनीति और ऊर्जाशक्ति के लिए प्रख्यात राहु जिसकी जन्मकुंडली में अशुभ भाव में गोचर करा है उनके लिए तो कठिन परीक्षाओं का दौर आरंभ हो चुका है किंतु, जिनके लिए शुभ भाव में गोचर कर चुके हैं उनके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेंगे। राहु का यह गोचर 3 राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आया है। आइए जानते हैं कौन सी वो हैं राशियां। 
विज्ञापन

2 of 7
आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की खूब सराहना होगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के एकादश लाभ भाव में राहु का गोचर आपके लिए वरदान से काम नहीं है। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति से लड़ने में पूर्ण सहायक सिद्ध होंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो मामला बहुत बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की खूब सराहना होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 7
कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग हैं । - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के दशम कर्मभाव में राहु का गोचर सर्वाधिक प्रभावशाली माना गया है। इस भाव में विराजमान रहते हुए राहु व्यक्ति को सफलताओं के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने में मददगार रहते हैं। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग हैं । राजनीति में भी भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद खरीदने अथवा वाहन के क्रय का योग है।

4 of 7
काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के द्वितीय धनभाव में राहु का गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद मिलेगी। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे।  कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें ।
विज्ञापन

5 of 7
राहु कवच का पाठ करें।
कुंडली में राहु को मजबूत करने के उपाय
  • राहु के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
  • राहु स्त्रोत का नियमित रूप से पाठ करें।
  • राहु कवच का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 7
राहु से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
  • झूठ ना बोलें, छल कपट ना करें।
  • राहु से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
  • पक्षियों को सात तरह के अनाज खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपने घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम दीवार पर मोर पंख अवश्य लगाएं।
  • गोमेद रत्न धारण करें।
  • काले कुत्ते को मीठी रोटियां खिलाएं।
  • अपने घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम दीवार पर मोर पंख अवश्य लगाएं।
  • अपने पास हमेशा सफेद चंदन रखे और सफेद चंदन की माला पर धारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें