कुबेर देव की कृपा से वृषभ जातकों के पास भंडार में हमेशा कुछ न कुछ बचत रहती है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक स्वभाव से शांत, स्थिर और लगनशील होते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है, जो ऐश्वर्य, सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। कुबेर देव को यह राशि अत्यंत प्रिय मानी जाती है। इन जातकों की वित्तीय समझ बहुत मजबूत होती है। धन को केवल कमाना ही नहीं, बल्कि उसे सहेजना और बढ़ाना भी जानते हैं। व्यापार, रियल एस्टेट, बैंकिंग या विलासिता से जुड़े क्षेत्रों में ये खूब तरक्की करते हैं। कुबेर देव की कृपा से वृषभ जातकों के पास भंडार में हमेशा कुछ न कुछ बचत रहती है और इन्हें अचानक लाभ भी खूब मिलते हैं। इनका जीवन अक्सर आरामदायक, ठाठ-बाट भरा और सम्मानजनक होता है।