फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु राशिफल 2018: नया साल इस राशि वालों के लिए अार्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा

Mon, 25 Dec 2017 12:07 PM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 5
यह वर्ष आपके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। हां, कुछ बाधाएं आएंगी, मगर इसे भी आप संभाल लेंगे। आपके लिए सुखद समाचार यह है कि राशि स्वामी बृहस्पति लाभ भाव में हैं। इस भाव में बृहस्पति का गोचर करना आपको आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। इनकी शुभ दृष्टि से संतान, शिक्षा और दांपत्य जीवन बहुत शुभ रहने वाली है।

पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वर्ष आरंभ से ही आपकी राशि पर शनि, सूर्य एवं शुक्र की युति है, जो स्वास्थ्य संबंधी चिंता, कार्यबाधा, पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा पहुंचाएगी। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए कई निर्णय विषम परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं, जिनका परिणाम आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। अतः कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी न करें। 
विज्ञापन

3 of 5
वर्ष भर आपको स्‍वास्‍थ्य आैर षड्यंत्र को लेकर सचेत रहना होगा, क्योंकि केतु द्वितीय और राहू अष्टम भाव में वर्षपर्यंत रहेंगे, जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मधुमेह, रक्तचाप, हृदय और अस्थि रोग से बचाव करें। खानपान के मामले में लापरवाही न बरतें। साथ ही किसी षड्यंत्र का शिकार होने से भी बचना पड़ेगा।
 

4 of 5
व्यापारी वर्ग विशेष करके आयात-निर्यात करने वाले लोगों को कठिन चुनौतियां मिलने वाली हैं। उन्हें आय में भी कमी का सामना करना पड़ेगा। यानी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको इस साल खास मेहनत करनी होगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है अन्यथा आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साल के उपाय
गुरुवार को पीले रंग का वस्‍त्र धारण करें ग्रह दोषी से मुक्ति के लिए इस राशि के जातक प्रत्येक गुरुवार  को पीले रंग का वस्त्र धारण करें। गुरु कृपा प्राप्त करने के लिए पुखराज रत्न धारण करें। अनार के रस से रुद्राभिषेक करवाएं, आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें