सितारों की चाल कहती है कि सिंह राशि के जातक इस साल सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। वजह भी है, क्योंकि वर्ष के आरंभ से ही ग्रह-गोचर आपकी सफलता और धनागमन के नए-नए स्रोत पैदा करेगा। आपको अपनी जिंदगी को नए मुकाम पर ले जाने के लिए कई अच्छे मौके मिलेंगे।
पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान
विज्ञापन
2 of 5
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्यदेव त्रिकोण में बैठकर त्रिग्रही योग बनाए हुए हैं, जिसके फलस्वरूप शिक्षा-प्रतियोगिता में कामयाबी और संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। यही योग आपके लिए पद एवं गरिमा की वृद्धि भी कराएगा, किंतु प्रेम-संबंधों के मामलों में यह योग उतना अच्छा नहीं है। हालांकि मंगल एवं गुरु की सप्तम, नवम एवं एकादश भाव पर दृष्टि संबंध क्रमशः विवाह के योग, सुखद दांपत्य जीवन, धार्मिक कार्यों, भाग्य वृद्धि और आय के लिए बेहतरीन रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
zodiac sign
आर्थिक मामले में भी मजबूती आएगी। इस साल आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे। साथ ही आपको बिजनेस में कुछ अप्रत्याशित परिणाम मिलेंंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए वर्षपर्यंत असीमित सफलताओं के योग हैं, इसलिए अपने स्थिर विवेक, कुशल रणनीति और ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करें। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।
4 of 5
पढ़ने वालों छात्रों के लिए साल बेहतरीन रहेगा, किंतु उन्हें पढ़ाई अथवा प्रतियोगिता की पूर्ण तैयारी करनी पड़ेगी, तभी आशा अनुरूप कामयाबी मिल सकती है। इस तरह साल 2018 में आपकी कामयाबी का ग्राफ 80 प्रतिशत रहेगा। राशि स्वामी सूर्यदेव त्रिकोण में बैठकर त्रिग्रही योग बनाए हुए हैं। यह योग अगस्त-सितंबर के महीने में नए कार्य-व्यापार की लाभोन्नति के अनेक अवसर लाएगा। इस अवधि में आपकी सभी योजनाएं फलीभूत होंगी आैर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल रहेंगे। परिणामस्वरूप आपकी बढ़ती प्रतिष्ठा आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगी
साल के उपाय
सूर्य देव को जल चढ़ाएं। सूर्य देव की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ पापों से मुक्ति मिलती है | आपके लिए यह साल सुखद रहे, इसलिए सूर्य देव की पूजा करें। सूर्य आराधना एवं इनका शीघ्र फलदायी मंत्र ‘ ऊं नमो खखोल्काय’ का जप करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सूर्य देव को जल चढ़ाने से भी सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।