फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्क राशिफल 2018: इस साल आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेंगी, धन लाभ के कई मौके आएंगे

Sun, 24 Dec 2017 08:40 AM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 5
यह साल आपको पारिवारिक आैर आर्थिक स्तर पर अधिक सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। दरअसल, वर्ष के आरंभ के कुछ घंटे बाद से ही ‘अनंत’ नामक कालसर्प योग का प्रभाव शुरू हो जाएगा, जिसके फलस्वरूप आकस्मिकता की वृद्धि होगी। यह योग जीवन में उतार-चढ़ाव लाता है। मगर चिंता न करें, यह योग इसी मासांत तक समाप्त भी हो जाएगा। वहीं कुंडली में गुरु व मंगल का चतुर्थ भाव में युति मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा।

पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान
 
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि
आपकी संपूर्ण भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण होंगी, किंतु पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण आपके लिए उसका सुखोपभोग कर पाना मुश्किल रहेगा। पार्टनर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें, अन्यथ्‍ाा वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। सामाजिक अथ्‍ावा मांगलिक कार्यों में सहयोग करेंगे। प्रेम संबंध के मामलों में यह साल औसत ही रहेगा, किंतु प्रेम या वैवाहिक मामलों में अक्तूबर से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहने वाला है। विशेषकर शोध एवं आविष्कार कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह साल सुखद रहेगा। समाज के प्रतिष्ठित लोगों, राजनयिकों और प्रशासनिक अधिकारियो से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नौसेना, शिपिंग विभाग, शिक्षण, शुगर मिल्स, एस्ट्रोनॉमी, एविएशन, होटल्स से संबंधित क्षेत्रों की तैयारी कर रहे हैं, तो इन क्षेत्रों में आपको कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में इस साल पदोन्नति का योग है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह साल बड़ी सफलताएं लेकर आ रहा है।

4 of 5
किसी भी बड़े कार्य-व्यापार का आरंभ कर उसे पूर्ण सफल बना सकते हैं। जमीन खरीदने आैर पैतृक संपत्ति मिलने का योग है। अगर आप कहीं निवेश्‍ा करने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इस तरह वर्षपर्यंत आपकी कामयाबी का औसत 75 प्रतिशत रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। अन्यथा आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल कुछ ऐसे मौके भी मिलेंगे, जिसका इंतजार आपको कई सालों से था। कुल मिलाकर यह साल आपको बहुत सारे अच्छे अनुभव देकर जाने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें