इस हफ्ते की शुरुआत महाशिवरात्रि से हो रही है। लेकिन अगले ही दिन ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में यह हफ्ता सभी लोगों के लिए खास है क्योंकि कुंभ राशि में हो रहा है यह ग्रहण सभी राशियों पर असर डालेगा। आपके लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा देखिए।
विज्ञापन
सप्ताह आर्थिक रुप से आपको लाभ पंहुचाने वाला साबित हो सकता है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशिः यह सप्ताह आर्थिक रुप से आपको लाभ पंहुचाने वाला साबित हो सकता है। व्यवसाय में मुनाफा होने की उम्मीद की जा सकती है। यदि आपका कर्ज के रुप में दिया पैसा दबा हुआ है तो पैसा मिलने के आसार हैं। इस समय आपका करियर भी बुलंदी पर है।
यदि नौकरी बदलने के इच्छुक हैं तो बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी युगल भी अपने साथी के साथ बातचीत करते समय विशेष ध्यान रखें कि आपकी बातों से आपके साथी की भावनाओं को ठेस न पंहुचे। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिये अच्छा है मौके का भरपूर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष रशिः यह सप्ताह आपके लिये बदलाव का सप्ताह है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। आपको किसी कारण मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी यदि अपना संयम बनाये रखते हुए शांत रहकर समाधान ढूंढेंगें तो आपको लगेगा जैसे ये तो बहुत छोटी समस्या थी यानि आप आसानी से हर उलझन को सुलझा लेंगें। इस दौरान आपको अपने दोस्तों, परिजनों एवं जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको भी अपने साथी की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। बातचीत भी ऐसे मसलों पर करें जिसमें आप दोनों एक ही निष्कर्ष पर पंहुचें। अपनी हसीन यादों के सहारे आप अपने रोमांच को बढ़ा सकते हैं।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशिः मुसीबतें किसी का इंतजार नहीं करती और जब आती हैं तो हर तरफ से आती हैं। इस सप्ताह आपको विशेष रुप से सावधान रहने की आवश्यकता है। घर हो या दफ्तर आप अपने कार्यों को समयानुसार अंजाम तक न पंहुचाने को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इस समय आपकी प्रतिष्ठा तो दाव पर होगी ही हो सकता है आवेश में आकर लिये गये किसी निर्णय अथवा क्रोधवश किसी वरिष्ठ अधिकारी या सहकर्मी से संबंधों में भी खटास हो सकती है। घर का माहौल शांत करने के लिये भी आपको काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। लेकिन कहते हैं जहां चाह वहां राह और बुरा वक्त भी तो हमेशा नहीं रहता। हौसला बनायें रखें अपनी सोच सकारात्मक रखें, जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्त रहने के आसार है। व्यस्तता के चलते हो सकता है आप किसी से किये अपने वादे पर खरा न उतर सकें इसलिये सोच-समझकर ही किसी से इस तरह का वादा करें। विवाहित जातकों के लिये भी अपने परिवार के साथ फुर्सत के लम्हें गुजारना इस सप्ताह सपने जैसा होगा। हो सके तो अपने कार्यालयी एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाये रखने का प्रयास करें। लेकिन कई बार परिस्थितियां आपके काबू से बाहर होती हैं इसलिये अपने साथी को विश्वास में लें। हालांकि कामकाज के लिहाज से यह आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण और अच्छा समय है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा, कड़ी मेहनत और रचनात्मकता आपको सफलता के अगले पायदान पर पंहुचा सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा, यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो किसी बात को लेकर आपके व्यवहार के कारण आपके व्यावसायिक रिश्ते बिगड़ सकते हैं, या फिर सिरे चढ़ती किसी परियोजना से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिये जो भी बोलें उससे पहले जरुर सोचें कि इसका आपके व्यावसायिक रिश्तों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। यदि नौकरी कर रहे हैं तो कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों या फिर अपने सहकर्मियों के साथ किसी बहस में न पड़ें। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह अच्छा रहेगा, हो सकता है आपको सामाजिक या धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने का अवसर भी मिले।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशिः इस सप्ताह शायद आपके हाथ निराशा लगे। आपको अपनी उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलें। कोई पुरानी टीस, पुराना दर्द अचानक जाग सकता है। जिस परेशानी को आप लगभग भूला चुके हैं हो सकता है फिर से वो समस्या आपके सामने खड़ी हो जाये। लेकिन इन हालातों को नियती मानकर बैठे रहने से कुछ नहीं होगा बल्कि समस्याओं को टालने की बजाय उनके समाधान खोजने की और आगे बढ़े। अपने कार्य पर ध्यान देने की जरुरत है। दबाव के समय की गई कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से किये गये कार्य से आपकी सराहना होगी। यदि अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं, तो यह आपके लिये उचित समय है। लंबित कार्यों के भी सिरे चढ़ने के प्रबल आसार हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशिः इस सप्ताह आप काफी भावुक रह सकते हैं। किसी भी व्यक्ति का संवेदनीशल या भावुक होना कोई गलत बात नहीं है लेकिन भावनाओं में बहकर तथ्यों को दरकिनार करना या सच्चाई से मुंह मोड़ना कदापि उचित नहीं होता। हर व्यक्ति के जीवन में कशमकश का दौर आता है लेकिन शांत रहकर हर पहलु से विचार करने पर हर चीज पर काबू पाया जा सकता है। अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं या फिर व्यावसायिक रुप से भी किसी परियोजना के सिरे न चढ़ने से परेशान रह सकते हैं लेकिन चिंता करने से जरुरी है चिंता का कारण ढूंढना जब कारण मिल जाता है तो फिर उसका निवारण भी आसानी से हो सकता है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशिः यह सप्ताह आपके लिये काफी सारे कन्फ्यूजन क्रिएट कर सकता है अर्थात आप गलतफहमियों का शिकार हो सकते हैं। मात्र सुनी-सुनाई बातों पर कोई निर्णय न लें। इस समय आपके लिये किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करना भी काफी कष्टदायक होगा इसी कारण हो सकता है कार्यस्थल पर आपसे कुछ गलतियां भी हों इसलिये आपके लिये सलाह है कि थोड़ा बहुत समय ध्यान के लिये भी निकालें इससे आपको काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ लगातार कम्यूनिकेशन करते रहें यदि उनके लिये समय नहीं निकल पा रहा तो उसकी वजह सपष्ट करें ध्यान रहे कम्यूनिकेशन गैप मनभेद का एक बड़ा कारण होता है। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने के आसार हैं।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशिः यह सप्ताह आपके लिये काफी सुखद रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपकी उर्जा को देखते हुए सभी आपकी प्रशंसा करेंगें। यदि पिछले कुछ समय से किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान होने की प्रबल संभावनायें हैं। आर्थिक रुप से भी यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहेगा, रोमांटिक जीवन भी खुशनुमा रहने के आसार हैं। प्रभु भक्ति अथवा आध्यात्म की ओर उन्मुख हो सकते हैं। ध्यान करने में समय लगायेंगें तो आपको एक सुकून देने वाली आंतरिक शांति का अनुभव होगा।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ है। आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होने के आसार हैं। जो जातक अपने करियर को लेकर चिंतित हैं उन्हें सफलता की सीढ़ी का पहला पायदान मिल सकता है। प्रेम से वंचित जातक भी प्रयासरत रहें आपका रोमांटिक जीवन फलने फूलने की संभावनायें हैं। व्यावसायिक रुप से इस समय निवेश करना आपके लिये काफी लाभदायक रहेगा। पूर्व में किये गये निवेश का मुनाफा भी इस समय मिलने के आसार हैं। अपने दोस्तों, परिजनों एवं जीवनसाथी के सहयोग से भी आपको काफी संबल मिलेगा।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशिः इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ अहम बदलाव होंगे। हो सकता है जीवन की एक नई शुरुआत आप करने जा रहे हों या फिर वर्तमान नौकरी से कोई बेहतर अवसर आपको मिले। इस दौरान आर्थिक रुप से आपकी जेब हल्की हो सकती है। हो सकता है आपको परिवार सहित सुदूर किसी इलाके में डेरा जमाना पड़े। लेकिन तमाम परिवर्तन सकारात्मक ही रहने के आसार हैं इसलिये किसी भी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान निवास स्थान पर भी घर में कुछ नई वस्तुओं के आने से हो सकता है घर का माहौल बदला-बदला लगे जिसे लेकर आप अपने परिवार में एक अलग उत्साह को महसूस करेंगें।
मीन राशिः यह सप्ताह आर्थिक रुप से आपके लिये बहुत बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर आप द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। व्यवसाय में मुनाफा कमाने के लिये यह कड़ी मेहनत करने का समय है। इस दौरान किया गया निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। तमाम परिस्थियों में परिवार का भरपूर समर्थन आपको मिलेगा। रोंमाटिंक जीवन भी काफी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। सप्ताहांत पर परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने पर भी विचार हो सकता है।