फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल:कन्या राशि वालों के जीवन में होंगे बेहतर सुधार

Mon, 24 Apr 2017 09:54 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
अप्रैल माह का यह आखिरी सप्ताह किसके लिए शुभ और किसके लिए रहेगा अशुभ, करियर में होंगे सफल या फिर मिलेगी निराशा, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िःकरियर के लिहाज से सप्ताह अनुकूल

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
अपने करियर में सुधार लाने और बदलाव करने के लिए यह सप्ताह बिलकुल सही है। आप पूरे सप्ताह जोश से भरे रहेंगे और खुशी से हर पल जिएंगे। आपको अचानक लाभ मिल सकता है। व्यापार में आप धीरे धीरे आगे बढ़ेंगे और मेहनत से अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। आपका परिवार और दोस्त हर मुश्किल में आपके साथ रहेंगे| कुल मिलाकर अवसरों का लाभ उठाकर आप इस सप्ताह को अपने लिए शानदार बना सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः लाभ कमाना होगा थोड़ा मुश्किल

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन आपकी प्रथमिकता रहेगा। साथी के साथ कही घूमने जा सकते है लेकिन इससे आपकी जेब थोड़ी ढ़ीली हो सकती है। परेशान ना हो, जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा। व्यापार मे लाभ कमाना इस हफ्ते आप के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। अगर आप किसी संकट मे फंस गए हैं और क्या करें, क्या न करे वाली दुविधा मे फंसे हैं तो विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी।

म‌िथुन राश‌िःगुस्से पर रखें काबू

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस पूरे सप्ताह आप अपने स्वभाव में जल्दी-जल्दी बदलावों को महसूस कर सकते हैं। हो सकता है इसके कारण आपके आस-पास के लोगों को परेशानी हो। अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है, नहीं तो आप जल्दबाज़ी में कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं जिसके कारण आपको बाद में पछताना पड़े। किसी नज़दीकी मित्र से आपको लाभदायक सलाह मिल सकती है।
विज्ञापन

कर्क राशिः बहस से बचने की करें कोशिश

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपको किसी भी तरह के बहस और लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। कार्य स्थल पर आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप वहां के सारे नियमों का पालन करें इससे आप कई परेशानियों से बच सकेंगे। करीबी दोस्तों से मनमुटाव होने के आसार हैं। साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आपके रिश्ते मे तनाव आ सकते हैं। आप अपनी सोच और स्वभाव में बदलाव लाकर रिश्ते में खोई मिठास वापस ला सकते हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपके लिए यही कहा जा सकता है कि थोड़ा संभलकर रहें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िःशांति से करें काम

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस पूरे सप्ताह आपके मूड में कई बदलाव आ सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप आपकी निजी और व्यावसायिक ज़िन्दगी, दोनों पर ही इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके व्यवहार में अचानक आए इस परिवर्तन से आपके करीबियों को ठेस पहुंच सकती है। आपके लिए सलाह है कि बिना वजह दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपनी तरफ से सब को खुश रखने के लिए जो भी कर सकते है, करें। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िःजीवन में होगा सुधार

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में बेहतर सुधार हो सकते हैं। आप में से कुछ व्यक्तियों के लिए एक नए रोमांटिक सम्बन्ध बनने के प्रबल संकेत है| अविवाहित जातक जो अभी तक किसी के प्रेमपाश में नहीं बंधे हैं उनके लिए अपने प्यार के इज़हार का कोई खास अवसर आ सकता है। नई दोस्ती, नए प्यार से आपके जीवन में आयी बहार आपको पूरे सप्ताह प्रसन्नचित मूड में रख सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह विशेष रूप से सौभाग्यशाली रह सकता है। इस समय विद्यार्थी जातक अपनी उपलब्धियों को लेकर संतुष्ट व प्रसन्न रह सकते हैं।

तुला राश‌िः तरक्की मिलने की संभावनाएं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
यह सप्ताह आपके लिए थोड़ी मुश्किलें लेकर आ सकता है। हो सकता है इस हफ्ते हालात आपकी योजना अनुसार न हों। हालातों से घबराकर हताश न हों क्योंकि इस समय आप जो भी मेहनत करेंगें भविष्य में आपको उसके बेहतर परिणाम मिलेंगें। व्यवसायी जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा बेहतर रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर भी आप तरक्की की संभावनाएं तलाश सकते हैं। किसी के साथ यदि कुछ समय पहले थोड़ी बहुत कहासुनी हुई है तो मामला इस हफ्ते शांत हो सकता है और आपके संबंध फिर से बेहतरी की ओर बढ़ने के आसार बन सकते हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌िः शब्दों के इस्तेमाल में बरतें सावधानी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में थोड़े बदलाव करने की आवश्यकता है विशेषकर अपने शब्दों के इस्तेमाल से पहले बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके शब्द उनको आहत कर सकते हैं जो आपके करीब हैं। हालांकि आपका रोमांटिक जीवन बहुत ही मधुर रहने के आसार हैं जिसके चलते आप पूरे सप्ताह खुश रह सकते हैं। आपके सम्मान में बढ़ावा होने और आपके पूरे जीवन में सुधार होने के गहरे योग हैं। आपको थोड़ा गंभीर रहने की जरूरत है।

धनु राश‌िः शुभ समाचार मिलने की उम्मीद

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हो सकता है कार्यस्थल पर आपको एक नया अवसर प्राप्त हो। नई और बेहतर नौकरी का प्रस्ताव भी आपको कहीं से मिल सकता है या फिर वर्तमान संस्था में ही आपके कद व पद को बढ़ाया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते आप अपने करियर में बेहतरी के विकल्प तलाश सकते हैं। आपका प्रेम जीवन इस समय बहुत ही सरल और आरामदायक व्यतीत होने के आसार हैं। आर्थिक तौर पर आगामी समय स्थिति में सुधार लाने वाला रहने के आसार बन सकते हैं।

मकर राश‌िः तनाव से रहेंगे परेशान

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप किसी छोटे तनाव से परेशान हो सकते हैं। हालांकि आपका अधिकतर समय खेलकूद और दूसरे कार्यों में व्यस्त रहते हुए व्यतीत होने के आसार हैं। मस्ती का आलम आपके स्वभाव में समाहित हो सकता है। इस पूरे हफ्ते आप मौज-मस्ती के साथ जीवन का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ भी आप खूब धमाल मचा सकते हैं। 

कुंभ राश‌िःयोजनाओं में करना पड़ें बदलवान

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस हफ्ते आप आत्मविश्वास से भरे हो सकते हैं। इसी आत्मविश्वास और ऊर्जा के सहारे आप किसी भी बाधा से निपटने में समर्थ हो सकते हैं। कुछ आकस्मिक कार्य आ जाने से आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है। संभव है कि आपको अपनी पहले से बनी योजनाओं में कुछ बदलाव करना पड़े या फिर कुछ समय के लिए उन्हें स्थगित ही करना पड़े। परिजनों के लिए समय निकालना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः लेन देन के मामलों पर किसी पर ना करें विश्वास

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आप आपको अपनी समृद्धि बनाए रखने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। हो सके तो इस तरह के मामलों में दूसरों पर
विश्वास न करें न ही स्वयं दूसरों के साथ लेन-देन में किसी तरह की गड़बड़ी करें। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन काफी बेहतर रहने के आसार हैं। एक बेहतर रिश्ते को बरकरार रखने के लिए अपने साथी की भावनाओं को समझें और अपने जीवन में उनकी अहमियत का अहसास जरूर करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें