इस हफ्ते की शुरुआत में ही मंगल की चाल बदली है। शुक्र और सूर्य की स्थिति में भी बदलाव हो चुका है। अब चन्द्रमा इस हफ्ते धनु, मकर और कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आपकी राशि के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा देख लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः सप्ताह भाग्यशाली रहेगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। गत दिनों से चल रही परेशनियों से निजात मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं आपके संबंधों में भी यदि दूरियां बढ़ गई थी तो एक बार फिर आप अपने चाहने वालों को अपने दिल के करीब पा सकते हैं। दोस्त बड़े काम की चीज होते हैं आपकी मुश्किलों को आसान करने में दोस्तों की अहम भूमिका हो सकती है। घर हो या दफ्तर माहौल आपके अनुकूल रहने के आसार हैं। आपके जीवन में इस सप्ताह सुख समृद्धि में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
वृष राशि: सेहत के प्रति सचेत रहें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का समय आपके अनुकूल हो सकता है यदि आप सचेत रहकर चीजों को ठीक से समझने की कोशिश करें। समस्याओं का बारीकी से आकलन करें समाधान मिल सकता है लेकिन जरा सी लापरवाही जरा सा आवेश आपको दिशा से भटका सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं, ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ने के पूरे-पूरे आसार हैं। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी कारण यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं ऐसे में सेहत के प्रति सचेत रहें। आर्थिक रुप से आपके लिये यह सप्ताह पहले से बेहतर रहने की संभावना है। रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद भी आपको मिल सकता है।
मिथुन राशि: नई योजना शुरु करने के लिए सप्ताह अच्छा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
निर्णय लेने की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने अंदर एक ऐसी ऊर्जा, एक ऐसी शक्ति को महसूस करेंगें जिससे आप अपने रास्ते में आने वाली अड़चनों को आसानी से पार पा सकते हैं। इस समय आप चीजों का अच्छे से आकलन करने में सक्षम हो सकते हैं इस लिहाज से नई परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये यह उचित समय हो सकता है। निवेश करने का निर्णय भी आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकता है बशर्ते आप बाजार का आकलन अच्छे से कर लें। रोमांटिक जीवन की बात करें तो सप्ताहांत पर अपने चाहने वालों के गिले शिकवे दूर करने का भरपूर अवसर आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: रूका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह प्रेमी जातकों के लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है। अपने साथी के काफी अच्छा वक्त आप इस सप्ताह बिता सकते हैं। अविवाहित जातक प्रयासरत रहें आपके प्यार से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर हो सकता है इस सप्ताह आपका मन कम ही लगे लेकिन कुछ काम रुचिकर न होते हुए भी करने पड़ते हैं इससे आपके प्रदर्शन पर कोई प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। व्यवसायी जातकों के लिये भी समय उत्साहित नहीं कहा जा सकता आप सामान्य गति से अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहें इसके आसार हैं। आर्थिक तौर पर यह आपके लिये अच्छा समय हो सकता है। रूका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये भाग्यशाली रह सकता है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये भाग्यशाली रह सकता है। यदि आप अभी अपने लिये रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अवसर मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप पहले से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं आपके जीवन के अन्य पहलुओं में सकारात्मक परिवर्तन आप महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने की उम्मीद है आप खुद को अपने साथी के करीब महसूस करेंगें। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको थोड़ा सचेत रहने की जरुरत है हो सकता है किसी प्रियजन की देखभाल भी आपको करनी पड़े।
विज्ञापन
कन्या राशि: अनावश्यक खर्चों में थोड़ी कमी लाने की जरुरत है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आपकी शंकाओं का समाधान हो सकता है प्रयासरत रहें। यदि पिछले कुछ दिनों से आप किसी मसले को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपको चैन की सांस मिल सकती है। घर हो या दफ्तर आप अपने अंदर एक उत्साह महसूस कर सकते हैं। हर काम को एक नई ऊर्जा व स्फूर्ति के साथ अंजाम देंगें इसकी भी उम्मीद की जा सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। आपका प्रेमजीवन भी काफी रोमांचक रहने की संभावना है। अविवाहित जातक प्रयासरत रहें अपने खास से मुलाकात का मौका आपको भी मिल सकता है। आर्थिक तौर पर आपको अनावश्यक खर्चों में थोड़ी कमी लाने की जरुरत है।
तुला राशि: पारिवारिक मामलों में सप्ताह सुखद रहेगा
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यदि आपने पहले से किसी पारिवारिक यात्रा पर जाने का विचार बना रखा है तो किसी कारण इस सप्ताह आपको यह स्थगित करना पड़ सकता है। दरअसल कार्य के दबाव के चलते आपका सफर स्थगित होने की संभावना है इसलिये हो सके तो अपने किसी कार्य को लंबित न रखें और तय समय पर कार्यों को पूरा करें, फिर आप एक आनंदमयी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने के आसार हैं संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं। व्यवासायी जातकों के लिये भी यह काफी लाभकारी समय हो सकता है अपनी नई परियोजना को हरी झंडी मिलने की खुशी भी आपको मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर परेशानी रह सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आपके लिये यह सप्ताह थोड़ा सुस्त रह सकता है। कार्यस्थल पर भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सके स्वयं का आकलन करें और नकारात्मक विचारों को त्यागकर सकारात्मक सोच अपनाएं। अपने स्वभाव में आवेश की बजाय विनयशीलता लाएं। धैर्य से विचार करने के बाद ही आगे बढ़ने का फैसला लें। यह सप्ताह आपसी संबंधों के लिहाज से भी आपके लिये ठीक नहीं कहा जा सकता। साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि अपने रवैये पर आपने नियंत्रण नहीं रखा तो बात काफी आगे बढ़ सकती है। इसलिये बेहतर होगा आप अपने साथी की भावनाओं को समझें और अपने विचार दूसरों पर न थोंपे।
धनु राशि: अच्छे अवसर मिल सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
परिस्थितियों के अनुकूल होने का इंतजार आपको इस सप्ताह भी करना पड़ सकता है। आपके जीवन में इस समय एक साथ कई परिवर्तन हो सकते हैं जिससे आप समस्याओं को सुलझाने की बजाय खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। लेकिन घबराएं नहीं अपनी सोच सकारात्मक रखें और यह विचार धारण करें कि जो होता है अच्छे के लिये होता है। करियर के लिहाज से यदि आप वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको कोई बेहतर अवसर मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। मुश्किल परिस्थितियों में अपने प्रियजनों का साथ आपको हौसला देगा। धैर्य से काम लें और एक-एक चीज की तह तक जाकर आकलन करें, उलझनें सुलझ सकती हैं।
मकर राशि: मेहनत करें और बचत के बारे में विचार करें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आने वाला सप्ताह आपके लिए मिल-जुला रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए तनावपूर्ण रह सकती है। लक्ष्यों को हासिल करने के लिये हो सकता है आपको कड़ी मेहनत करनी पड़े। सप्ताह के मध्य तक परेशानियों के कम होने से हालात में सुधार आने की संभावना बन सकती है| किसी के बिना कुछ कहे आप दूसरों की परेशानी को समझने के काबिल है और उनकी ओर अधिक ध्यान भी दें तो आपके संबंधो में भी सुधार हो सकता है और आप एक बेहतर रोमांटिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपको बचत करने के बारे में विचार जरुर करना चाहिए।
कुंभ राशि: जीवन में प्रेम का पौधा अंकुरित हो सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपको अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन लाने की ओर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को ढाल लेने की अपनी खूबी से आपके लिये मुश्किल परिस्थितियों से निकलना आसान हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं अपने साथी से कोई सरपराइज भी आपको मिल सकता है। अविवाहित और प्रेम से वंचित जातकों के जीवन में भी प्रेम का पौधा अंकुरित हो सकता है। हाल ही में प्रेमपाश में बंधने वाले जातक एक दूसरे को अधिक समय देकर अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार भी बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं।
मीन राशि: आर्थिक तौर से यह आपके लिये काफी अच्छा समय साबित हो सकता है
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित महसूस कर सकते हैं| एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों के अनुसार आपके व्यवहार और विचारों में दृढ़ता को भी आप महसूस कर सकते हैं| आप कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आर्थिक तौर से यह आपके लिये काफी अच्छा समय साबित हो सकता है। निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो समय उचित है लाभ मिलने के आसार हैं बशर्ते बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ावों के प्रति आप सचेत हों। रोमांटिक जीवन की बात करें तो यह आपके लिये तमाम गिले-शिकवे दूर करने का समय है। अपने साथी के साथ बैठकर प्रेमपूर्वक बातचीत करें आपके बीच की सभी गलतफ़हमियां दूर हो सकती हैं।