मंगल और शुक्र के राशि परिर्वतन के साथ इस हफ्ते बुध ग्रह की चाल भी बदल रही है। मंगल तीन महीने बाद वृश्चिक से धनु में आए हैं। शुक्र तुला राशि आ चुके हैं ऐसे में यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा। क्या आपकी योजनाएं सफल होगी। नौकरी में मिलेगी कामयाबी, आर्थिक मामलों में आप कितने सफल होंगे। देखिए क्या कहती है आपकी राशि।
विज्ञापन
मेष राशिः अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं
2 of 13
मेष्ा राशि
यह सप्ताह करियर और नौकरी व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहने के संकेत हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि इन्हें हासिल करने के लिये आपको परिवार के साथ बिताये जाने वाले समय में कुछ कटौती करनी पड़ सकती है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से अविवाहित प्रेमी जातक अपने साथी के लिये समय निकाले अन्यथा साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विवाहित जातक संबंधों में ताजगी लाने के लिये अपने साथी को आश्चर्यात्मक उपहार देने या फिर कहीं घुमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी
3 of 13
वृष राशि
किसी नए व्यक्ति का आपके जीवन में आना आपको प्रसन्नचित रख सकता है। इससे आपके व्यक्तिगत जीवन में भी सुख-संतोष आने की संभावना है। लेकिन किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसे अच्छी-तरह जान लेना जरुरी होता है। कहीं ऐसा ना हो कि कोई आपको बड़ी हानि पंहुचाने से पहले आपको क्षणिक खुशियां बांट रहा हो। कार्यस्थल पर हो सकता है आपका मन कामकाज में कम ही लगे इसलिए हो सकता है दिये गये काम को पूरा करने में थोड़ा अतिरिक्त समय लगाना पड़े। इस सप्ताह आपका रूझान धर्मिक कार्यों की तरफ हो सकता है। यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशिः आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
इस सप्ताह आप अपने स्वभाव में एक आंतरिक संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। हो सकता है यह संतुष्टि आपको पिछले काफी लंबे समय से अनसुलझी किसी पहेली के सुलझने का परिणाम हो या फिर काफी इंतजार के बाद आपकी किसी मनोकामना के पूर्ण होने पर जाहिर हो रही खुशी हो। धार्मिक कार्यों में आपको शामिल होना पड़ सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। बशर्ते आप धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं। सप्ताहांत पर परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः कार्यक्षेत्र में सजग रहना होगा
5 of 13
कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिये आत्म-निरिक्षण में विलीन रहने का सप्ताह है। आप अपने अंदरूनी विश्वास को निखारने पर ध्यान दे सकते हैं। अपनी इस अभिरुचि को यूंही बरकरार रखें, संतुष्टि प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें तो बेहतर होगा। किसी से उलझना आपके लिये ठीक नहीं है। रोमांटिक जीवन में यदि पिछले कुछ समय से अपने साथी के साथ अनबन चल रही है तो इस सप्ताह एक-दूसरे के निकट आने की संभावनाएं बन सकती हैं। लेकिन इसके लिये आपकी तरफ से पहलकदमी होनी जरुरी है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः अतिरिक्त खर्च बढ़ने के आसार हैं
6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह आपको अपनी जेब थोड़ी संभाल कर रखने की आवश्यकता है। दरअसल आपके अतिरिक्त खर्च बढ़ने के आसार हैं। हो सकता है आप इस समय खर्च करने में सक्षम हों लेकिन यह खर्च व्यर्थ की चीजों पर न करके कुछ काम की चीजों पर करेंगें तो आने वाले समय में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन हो सकता है सामान्य से कम रहे जिस कारण आपकी प्रतिष्ठा भी कम हो सकती है। इसके लिये वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचना भी झेलनी पड़ सकती है। आपके लिये बेहतर होगा कि किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं, और एक नए संकल्प के साथ अपने काम पर लग जाए जल्द ही अच्छी खबर भी आपको मिलेगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है
7 of 13
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भावुक होने के अवसर लेकर आ सकता है। हो सकता है किसी पुराने मित्र व प्यार से भेंट करने की योजना भी आप बनाने लगें। जो जातक अपने जीवन में किसी साथी के आने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिये यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। अधिकांश जातकों की तलाश पूरी होने की संभावना है। कुछ को खुद के ही कारणों से अपमानित भी होना पड़ सकता है इसलिये अपना हर कदम सावधानी से रखें। व्यवसायी जातकों के लिये नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेज़ों की जांच अच्छे से कर लें तो बेहतर रहेगा।
तुला राशिः सप्ताहांत आपके लिये यादगार हो सकता है
8 of 13
तुुला राशि
इस सप्ताह आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होने के आसार हैं। घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से कोई लंबित कार्य है तो उसे पूरा करने का यह सुनहरा अवसर है। व्यवसायी जातक नई परियोजना को शुरु कर सकते हैं। इस समय निवेश करना आपके लिये लाभदायक हो सकता है। कहते हैं अच्छे समय में कुछ धर्म पुण्य किया जाये तो वह बहुत ही शुभ फलदायी होता है। आप भी किसी जरुरतमंद की सहायता कर पुण्य कमा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहने के आसार हैं। परिजनों व दोस्तों का भी भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिये यादगार हो सकता है।
वृश्चिक राशिः सेहत के प्रति सजग रहना होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह स्वयं या फिर किसी करीबी की सेहत के लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिये आपको अपने व अपने परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हो सकती है। अपने खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें। प्रेमी जातक भी थोड़ा संभल कर रहें और अपने साथी की भावनाओं का पूरा ध्यान रखें। कार्यस्थल पर भी आपको लक्ष्य प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है, हो सकता है इसका कारण काम से छुट्टी लेना हो। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है जल्द ही आप एक नई उर्जा और उत्साह के साथ वापसी भी कर सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु राशिः इस हफ्ते वाद-विवाद से दूर रहें
10 of 13
ध्ानु राशि
इस सप्ताह आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है। बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी से बहस या वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा आप मजाक के पात्र भी बन सकते हैं। आप इस समय भावनात्मक और संवेदनशील रहेंगे जिस कारण खुद को असुरक्षित भी महसूस कर सकते है। लेकिन थोड़ी सी सूझ-बूझ आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकती है। कला, साहित्य, शिक्षा व तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ जातकों के लिये यह जीवन भर याद रहने वाला समय साबित हो सकता है। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत आपको रहना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं।
मकर राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
इस पूरे सप्ताह आप मौज मस्ती के मूड में रह सकते हैं| आपको अपने चारों ओर सकारात्मक उर्जा और आशावादी सोच ही नजर आयेगी। इस समय आपके इरादे और आपका आत्मविश्वास पूरी बुलंदी पर होगा। यदि आप अपने लिये कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एक दम उचित है। परिवार और मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध भी सुखद रहने के संकेत हैं। घर से लेकर दफ्तर हर कार्य में हर दायित्व में आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय हो सकता है। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद कर सकते हैं। कुल मिला कर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखमय रहने के आसार हैं इस शुभ समय का अधिक से अधिक आनंद उठाएं।
कुंभ राशिः खुशखबरी मिल सकती है
12 of 13
कुंभ्ा राशि
यह सप्ताह आपके लिये कोई ऐसा शुभ समाचार लेकर आ सकता है जिसे जानकार आपकी खुशी का ठिकाना न रहे। नौकरी व व्यवसाय करने वाले जातकों में से कुछ जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कामयाबी की नई इबारत भी लिख सकते हैं। प्रेमी जातकों को इस सप्ताह थोड़े बहुत तनाव से गुजरना पड़ सकता है। हो सकता है इसका कारण अपने साथी को पूरा समय न दे पाना बने। सप्ताहांत के आस-पास आर्थिक रूप से थोड़ा संभलने की आवश्यकता हो सकती है, आपका बजट बिगड़ने की पूरी संभावनाएं हैं। हो सकता है घरेलू मामलों के प्रति आपकी सजगता थोड़ी खर्चीली हो। लेकिन खुशियों के आगे कीमत मायने नहीं रखती।
मीन राशिः करियर के मामले में सप्ताह उत्साहवर्धक है
13 of 13
मीन राशि
इस पूरे सप्ताह आपका उत्साह और जोश एकदम शिखर पर रहने के आसार हैं| हर सामाजिक उत्सव या पार्टी में आप आकर्षण के केंद्र बन सकते हैं, आपके सम्मोहन से बच पाना बेहद मुश्किल होगा। करियर के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिये कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। यदि आप वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो कोई बेहतर अवसर आपको मिल सकता है या हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य और आपकी रचनात्मकता को दर्ज करें जिसका उचित ईनाम भी आपको मिले। रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद मिलने के आसार हैं। साथी के साथ इस समय गुजारे के खुशनुमा पल आपकी सुनहरी यादों की डायरी में जुड़ने लायक हो सकते हैं।