फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों के लिए बना है शुभ योग

Fri, 09 Dec 2016 07:12 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
साप्‍ताह‌िक राश‌िफल
साल 2016 के अंत‌िम महीने के दूसरे सप्ताह में सूर्य का गोचर अपने म‌ित्र ग्रह गुरु की राश‌ि धनु में होने जा रहा है। सूर्य अग्न‌ि कारक ग्रह है और धनु अग्न‌ि तत्व राश‌ि। दूसरी ओर मंगल केतु दो क्रूरग्रहों का संयोग भी इसी सप्ताह के पहले द‌िन हो रहा है। ऐसे में यह हफ्ता आपके ल‌िए शुभ है या संकटकारी आप खुद देख लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः यह हफ्ता आपके लिये उत्साहवर्धक रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
अपनी चालाकी और गंभीरता से आप इस सप्ताह की सभी बाधाओं को पार कर सकते हैं। इस समय आपमें गज़ब का आत्मविश्वास व ऊर्जा होगी जिसका जादूई प्रभाव से सारी परेशानियों और बाधाओं का सामना आप डटकर कर सकते हैं। अपनी सकारात्मक सोच से आप कठिन परिस्थितियों के साथ भी आसानी से निपटने का अनुभव हासिल कर सकते हैं। आपको मनचाहे परिणाम के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर मंथन करने के महत्व का आभास भी इस हफ्ते हो सकता है जिसके लाभ भविष्य में भी आपको दिखाई देंगें। कुल मिलाकर यह हफ्ता आपके लिये उत्साहवर्धक रहेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कई मामलों में लाभप्रद है सप्ताह 

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपमें से अधिकतर व्यक्तियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। आपके जीवन में इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हों सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी क्षमताओं के बल पर अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। संभव है कि आपको पदोन्नति प्राप्त हो या फिर वेतन वृद्धि। व्यवसायियों को भी इस समय लाभ प्राप्त होने के आसार नजर आ सकते हैं। निजी रूप से यह सप्ताह सुखमय रहने के आसार हैं। आपका पारिवारिक जीवन भी सुख-शांति से संपन्न रहने के आसार हैं और परिजनों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। घरेलु स्तर पर समस्याओं का समाधान भी आप आसानी से कर सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः बेहद अनुकूल है सप्ताह 

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहने के आसार हैं। जीवन के सभी पहलुओं में आपको अपने काम बनते दिखाई देंगे। कई कार्यों में आपको सिद्धि भी प्राप्त हो सकती है। इससे यकीनन आपके जीवन में खुशियां बनी रहने की संभावना है। आपका स्वास्थय भी बेहतर रहने के आसार हैं। आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। बस आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक मसालेदार खाने का सेवन ना करें। नौकरीशुदा जातकों को तरक्की तो बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। व्यवसायियों के लिए भी यह सप्ताह लाभकारी रहने के आसार हैं। इस समय आपके जीवन में रोमांस भी कूट-कूट कर भरा है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह घर का माहौल उथल-पुथल से भरा हो सकता है। हो सकता है इस कारण घरेलू कामों में भी आप हड़बड़ी मचायें। घर पर मेहमानों की आवभगत करने का मौका भी आपको मिल सकता है जिससे घर पर एक उत्सव जैसा माहौल बनने के आसार हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव कुछ कम हो सकता है जिससे आप राहत महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को भी तनाव से कुछ राहत मिल सकती है। अपने दोस्तों और परिवार का साथ लुत्फ उठाने का भरपूर अवसर आपको इस हफ्ते मिलने की उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक दृष्टि से आपको थोड़ी जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः रचनात्मकता से भरपूर रहेंगे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
करियर में परिवर्तन करने हेतु वर्तमान समय उचित नहीं है। जो आपके पास है उसी के इर्द-गिर्द अपनी योजना बनाएं और वर्तमान में जिस स्थिति में आप है उससे प्रसन्न रहें, आगे जाकर लाभ होगा। आप इस दौरान रचनात्मकता से भरपूर रहेंगे। अपनी सकारात्मक उर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर अपने सपनों को साकार करें। इस समय ज़रुरत के समय लिए गए कुछ जोखिम आगे जाकर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः इस सप्ताह का समय आपके लिये शुभ है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कुछ समस्याएं जो आपको पिछले कई हफ्तों से परेशान कर रही हैं इस हफ्ते, खतम होती प्रतीत हो रही हैं। आप में जो अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने का इंतजार कर रहे थे, यह सही समय है जब वो इसके बारे में सोच सकते हैं क्योंकि यह समय नया काम शुरू करने के लिए शुभ है। अपने अच्छे काम के लिए आपको आसपास के सभी लोगों के द्वारा प्रोत्साहन मिलने के आसार हैं। आर्थिक रूप से खर्चे बढ़ने के आसार हैं लेकिन इन खर्चों को आप भविष्य के निवेश के रूप में देख सकते हैं। यात्रा का योग भी आपके लिये बन रहा है जिसका अनुभव आपके लिये यादगार हो सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह का समय आपके लिये शुभ है।

तुला राश‌िः कुछ नये संबंध विकसित हो सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में कई बदलाव दिखने के संकेत हैं। ये सभी परिवर्तन आपकी प्राथमिकताओं को पुनः परिभाषित कर सकते हैं। दूसरों के विचारों का स्वागत करें इससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। कुछ नये संबंध भी विकसित हो सकते हैं। प्यार के लिये तरस रहे जातकों पर प्यार बरस सकता है। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आप आसानी से इनका मुकाबला कर सकते हैं। यही चुनौतियां आपको आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

वृश्च‌िक राश‌िः आपकी ज़िन्दगी में कोई खास आ सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आपकी हर व्यक्तिगत समस्या का सफलतापूर्वक निदान हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों के मामले में समय काफी सकारात्मक बने रहने के आसार हैं। पिछले मनमुटाव को भुलाकर जीवन की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। अपने परिवार के साथ एक यात्रा पर जाकर अपनी चिंताओं को कम कर सकते है। इस सप्ताह व्यक्तिगत तौर पर कई उत्साहित विकास होने के आसार है। यदि आप अविवाहित और अकेले हैं तो कोई आपकी ज़िन्दगी में आ सकता है जिससे आप नज़रें हटाने का मन ना करें।

धनु राश‌िः यह सप्ताह बहुत शुभ रह सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपके पारिवारिक व मित्र पक्ष की ओर से यह सप्ताह बहुत शुभ रह सकता है। हो सकता है आपके किसी परिचित को किसी क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हो। उनकी कड़ी मेहनत के बल पर हासिल हुए मुकाम को देखकर आप भी प्रेरित हो सकते हैं। उनकी सफलता में अपने योगदान के कारण आप खुद पर गर्व महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह परिवार के उन सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएं जिन्हें आपके अटेन्शन की जरूरत है। यह समय है कि आप उन्हे जतायें कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं या वे आपके लिये कितना महत्व रखते हैं।

मकर राश‌िः सप्ताह भर आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन के लिये काफी अच्छा रहन के आसार हैं। कामकाज में किसी पर रुकावट न आने की उम्मीद कर सकते हैं। आपके जीवन में कई हितकारी पल आ सकते हैं। रोमांटिक जीवन में भी आप अपने प्रेम सम्बन्ध में काफी सुधार महसूस कर सकते हैं। महत्त्वपूर्ण निर्णयों को लेने में भी आप किसी तरह की दुविधा या परेशानी का सामना न करें ऐसे संकेत हैं। सप्ताह भर आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगें। किसी भी लाभकारी अवसर की ओर ध्यान देते हुए आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी सकारात्मक सोच के बूते पर आप एक सफल सप्ताह बिता सकते हैं।

कुंभ राश‌िः करीबी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है, सजग रहें

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
घरेलु शांति बनाये रखने के लिये आपको इस सप्ताह थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। किसी भी तरह के विवाद या बहसबाजी से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। हो सकता है कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा दे, इसलिए आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। किसी भी निर्णय को लेते वक्त आवेग में ना आएं और किसी भी कीमत पर अपने गुस्से पर काबू रखें। दूसरों द्वारा की गई आलोचना को दिल पर ना लें, इससे केवल आपका तनाव और बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए काफी भावनात्मक और अस्थिर रहने के आसार हैं। सप्ताहांत आपको थोड़ी राहत दे सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में सप्ताह सुखद रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं विशेषकर आर्थिक मामलों में। आप प्रसन्न रहेंगे और आपको कई अच्छी ख़बरें इस दौरान मिल सकती हैं। इस सप्ताह की सबसे ख़ास बात आपके लिए यह हो सकती है कि नौकरी और व्यवसाय में आप अपने प्रतिद्वंदियों को मात देकर उनसे श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। इसका आपको निकट भविष्य में पदोन्नति या फिर किसी नये अनुबंध के रूप में लाभ भी मिल सकता है। हालांकि अधिक काम करने से आप तनावग्रस्त भी हो सकते हैं इसलिये बेहतर यही रहेगा, परिश्रम के साथ-साथ अपने काम करने के तरीके में रचनात्मकता लाएं व काम और विश्राम का संतुलन बनायें रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें