फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल (23 से 29 मार्च) : मार्च के चौथे सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 23 Mar 2020 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता वाला सिद्ध होगा। मान-सम्मान की वृद्धि के तो योग हैं ही नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। मंदी के बावजूद कार्य व्यापार से लाभ की उम्मीद रहेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग है। परिवार के बड़े सदस्यों से सहयोग मिलेगा फिर भी 24 मार्च अशुभ।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह के ग्रहगोचर सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो मिलेगी किंतु अधिक खर्च से आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके बांई आंख का ध्यान रखें, उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें यात्रा देशाटन से बचें। कोई भी कार्य जब तक संपूर्ण ना हो उसे सार्वजनिक ना करें सप्ताह का अंत अधिक भागदौड़ और अपव्यय कराएगा। 28 मार्च अशुभ।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ आपको षड्यंत्र का शिकार बना सकता है बेहतर रहेगा कि कार्यक्षेत्र से काम निपटाए और सीधे घर आए। स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें, यात्रा सावधानीपूर्वक करें, झगड़े विवाद से बचें कोर्ट कचहरी के मामले बाहर निपटा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी और बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे, कुल मिलाकर सप्ताह अति सावधानी बरतने का है। 29 मार्च अशुभ।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह के ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता कारक सिद्ध होंगे। आरंभ में कुछ मानसिक अशांति तो रहेगी किंतु बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे। विदेशी मित्रों अथवा विदेशी कंपनियों से लाभ होगा यहां तक कि विदेश प्रवास के लिए वीजा आदि का भी आवेदन करना चाहे तो  परिणाम बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके नजला जुखाम से बचें। महंगी वस्तु के क्रय का योग बन रहा है फिर भी 23 मार्च अशुभ।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों को अपेक्षाकृत अधिक लाभ मिलेगा। मध्य में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा इन बावजूद भी मुकदमों के मामले में हो सकता है निर्णय आपके पक्ष में आए। 25  मार्च अशुभ।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ मिलाजुला रहेगा। कुछ पारिवारिक तनाव से मानसिक अशांति रहेगी झगड़े विवाद से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद न पनपने होने दें, अन्यथा विघटन की संभावना बनेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें। सप्ताह के मध्य शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी फिर भी 27 मार्च अशुभ।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर काफी उतार-चढ़ाव लाने वाला है यद्यपि अचल संपत्ति में क्रय का योग बन रहा है और वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहे तो अवसर अच्छा है। 29 मार्च अशुभ।
 

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह का ग्रह गोचर आपको अति उत्साही बनाएगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी ही आपके द्वारा किए गए कार्य एवं लिए गए निर्णय की सराहना होगी भी होगी फिर भी स्वास्थ्य के प्रति चैतन्य रहें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। सप्ताहांत संतान संबंधी चिंता से मुक्ति एवं प्राप्ति के भी योग। 26 मार्च अशुभ।

9 of 12
राशि
धनु राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलदाई रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा अथवा कहीं से रुका हुआ आपका धन आएगा। स्वास्थ्य के प्रति चैतन्य रहे परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताहांत रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग। 28 मार्च अशुभ।

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रहगोचर अत्यधिक सावधानी बरतने के संकेत दे रहा है। आपकी जिद एवं उग्र स्वभाव आपके लिए ही नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है किंतु, किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान वाहन से संबंधित निर्णय भी लेना चाहें तो बेहतर रहेगा सप्ताहांत सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी किंत उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें विवादों से दूर रहें। 27 मार्च अशुभ।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- आपके लिए सप्ताह मिश्रित फलदायक सिद्ध होगा। व्यर्थ भागदौड़ और स्वास्थ्य पर अत्यधिक खर्च के संयोग हैं इसलिए दुर्घटना से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, कोर्ट कचहरी के मामले भी यदि बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत ग्रहगोचर अति अनुकूल रहेगा जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए तो ये और भी अधिक लाभदायक सिद्ध होगा। 24 मार्च अशुभ।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह का आरंभ अत्यधिक खर्च और भागदौड़ के साथ होगा जिसके परिणाम स्वरूप आर्थिक तंगी भी आ सकती है सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। मकान वाहन के क्रय का सुख और नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के भी योग। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर की दृष्टि से सप्ताह बेहतर। 23 मार्च अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें