फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मार्च राशिफल: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, धन, परिवार और नौकरी-व्यापार के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 23 Mar 2020 07:41 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, March 23, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। दिन सोमवार है चंद्र ग्रह आज कुंभ राशि में स्थित है। 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 23 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे मन हर्षित होगा मन वांछित इच्छाएं पूरी होने से आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिनमान बढ़िया रहेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी अपने ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने काम पर फोकस रखेंगे। आपका ध्यान भंग होगा। स्वास्थ्य कमजोर होने से बीमार पड़ सकते हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। धार्मिक कामों में मन लगेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने से स्थितियां आपके हाथ से निकल सकती हैं लेकिन काम के सिलसिले में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी प्रकार की धन हानि हो सकती इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित होगा और आप बीमार हो सकते हैं। मानसिक रूप से तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी तकरार हो सकती है इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें। किसी प्रकार की चोट भी लग सकती है या वाहन दुर्घटना हो सकती है इसलिए सावधानी रखें। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है। काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थितियां कमजोर रहेंगी लेकिन दोपहर बाद आपके पक्ष में मुड़ने लगेंगी। काम के सिलसिले में आपकी सोच और कार्यकुशलता आपको आगे रखेगी। इससे आपको बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। जीवनसाथी से झड़प भी हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बहुत कमजोर है। किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें। परिवार का माहौल आपको खुशी खुशी देगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रह सकता है। दोपहर बाद स्थितियां आपके हाथ से निकल सकती हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जो अचानक से होगी और आपको परेशानियां देगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज खुशनुमा माहौल मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है। उसके बाद अच्छे अनुभव होंगे। परिवार का माहौल आपको परेशानी में डाल सकता है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप घर परिवार पर पूरा ध्यान देंगे। संतान को भी अपनी नजर में रखना चाहेंगे और उनसे संतुष्टि मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके प्रिय का मूड खराब हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यात्रा करने से बचना बेहतर है। परिवार पर अपना ध्यान रखेंगे तो सब बढ़िया रहेगा। फिर भी परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है या परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में प्रेम और रोमांस मिलेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को मिले-जुले अनुभव होंगे। जीवनसाथी से समझदारी का भाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। लोग मिलजुलकर एक दूसरे का साथ देंगे। आप अपनी बुद्धि और कौशल के बल पर अपने कामों को आसान बना लेंगे। आपकी राह आसान होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हाथ लगेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आत्मिक बल में बढ़ोतरी होगी। जिस काम को करेंगे, उसमें सफलता पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे सफलता जल्दी मिलेगी। खर्चे जरूर बढ़ेंगे लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा और कोई बोझ नहीं पड़ेगा। काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं, वो यात्रा आपको परेशानी में डाल सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। फिर भी इनकम में बढ़ोतरी होने से आपके कुछ काम जरूर बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी दूरदर्शिता आपके काम आएगी और आपकी मेहनत को पंख लगेंगे। धन के मामले में दिन अच्छा भी रहेगा क्योंकि कुछ मामलों में आपको धन की प्राप्ति भी होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बहुत कमजोर है। किसी भी बात पर झगड़ा बढ़ सकता है इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में भी तनाव बना रहने के योग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें