वृश्चिक राशि- सप्ताह के आरंभ में आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन आएगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है। मध्य में अत्यधिक यात्रा भी करनी पड़ सकती है मांगलिक कार्यों पर भी अधिक व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, थकान का अनुभव करेंगे। सप्ताहांत ग्रह गोचर में आए सुधार से अचल संपत्ति के क्रय का योग बनेगा। मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार मिलेगा। 2 तारीख अशुभ।