सिंह राशि- संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो विलंब न करें, सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में और सुधार आने के फलस्वरूप सभी सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। 14, 15 तारीखें अशुभ रहेंगी।